'अली बाबा' फेम तुनिषा शर्मा की मौत को हफ्ते भर से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन आज भी मामला सुर्खियों में बना हुआ है। मामले में आए दिन नया मोड़ सामने आ रहा है। इन सबके बीच आज तुनिषा का 21वां जन्मदिन है। इस मौके पर एक्ट्रेस की मां का दर्द छलका है।
'अली बाबा' फेम तुनिषा शर्मा की मौत से हर कोई हैरान है। मामले में आए दिन नया मोड़ सामने आ रहा है। आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। कभी एक्ट्रेस की मां और मामा आरोप लगा रहे हैं तो कभी शीजान खान के परिवारवाले। इन सबके बीच आज तुनिषा का जन्मदिन है। अगर आज वो होती तो अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही होती।
बिटिया के जन्मदिन पर मां का दर्द छलका है। मां ने बताया कि बेटी के लिए उन्होंने काफी कुछ सोचा था। वनिता ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में बताया कि उन्होंने आज के दिन के लिए काफी कुछ प्लान कर रखा था ।
उन्होंने इस दिन को खास बनाने के लिए एक खास सरप्राइज पार्टी प्लान की थी। इस पार्टी में वो तुनिषा के दोस्तों को बुलाने वाली थीं। ये पार्टी काफी ग्रैंड होने वाली थी। वनिता ने कहा कि आज उनकी बेटी भले उनके साथ न हो लेकिन इसके बावजूद वह तुनिषा का जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी।
मां ने कहा उसकी बेस्ट फ्रेंड रितिका से ही उसके लिए मैं केक बनावाऊंगी। मुझे हर पल लगता है कि वह अब आएगी और मम्मा कहकर बुलाएगी। मैं बिटिया के लिए ही मुंबई आई थीं और अब जब वो नहीं रहीं तो वापस चंडीगढ़ अपने पिता के साथ रहने की सोच रही हूं।
छोटी सी उम्र में ही तुनिषा शर्मा ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। तुनिशा का जन्म 4 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में हुआ था।
गौरतलब है कि तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma Suicide) और शीजान खान (Sheezan khan) टीवी सीरियरल 'अली बाबा दास्तान-ए-काबुल' में काम कर रहे थे। इस बीच ही एक शूट के दौरान तुनिषा ने सेट पर ही सुसाइड कर लिया था। उनकी मौत के बाद से शीजन खान पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।
एक्ट्रेस की मां वनिता शर्मा का आरोप है कि उनकी बेटी तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। वहीं दूसरी ओर शीजान की दोनों बहनों फलक नाज और शफाक नाज ने एक्ट्रेस की मां के सभी आरोपों का खंडन किया है।