TV न्यूज

तुनिषा शर्मा केस में गिरफ्तारी पर शीजान खान का पहला रिएक्शन, कहा – मैं बेकसूर हूँ! मुझे न्याय…

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस में आरोपी शिजान खान की ओर से सोमवार कोर्ट में जमानत की पहली अर्जी दाखिल की जाएगी। शिजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शीजान खान निर्दोष हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि उन्हें न्याया मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2023, 11:37 AM IST
Tunisha Sharma case: Sheezan Khan says ‘have faith in judiciary, I am innocent’
Tunisha Sharma case: Sheezan Khan says ‘have faith in judiciary, I am innocent’

कुछ दिन पहले ही टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शूटिंग सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में तुनिशा के दोस्त और को -एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुनिषा की मां ने शिजान पर गंभीर आरोप लगाए। तुनिषा की मां ने कहा कि तुनिषा की आत्महत्या के लिए शीजान जिम्मेदार है। इसलिए शिजान को पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे वसई कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद उसे कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में हर रोज नये अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में शीजान का पहला रिएक्शन सामने आया है।

शीजान खान को न्यायपालिका पर भरोसा
तुनिषा शर्मा मौत मामले के मुख्य आरोपी शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने शनिवार को कहा कि शीजान निर्दोष है और उसे न्यायपालिका पर भरोसा है। शिजान खान ने वसई कोर्ट में पेशी से पहले अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उनके वकील ने बताया कि शीजान ने इस दौरान कहा, "'मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मैं निर्दोष हूँ "सत्यमेव जयते..!"

घर का खाना मंगवाने के लिए किया आवेदन
शीजान के वकील ने यह भी बताया कि वो सोमवार यानी की आज इस मामले में अपनी पहली जमानत अर्जी दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने मामले में संबंधित कुछ प्रमाणित दस्तावेजों के लिए आवेदन किया है। 28 साल के एक्टर शीजान खान को हाल में अदालत में पेश किया गया था, तब शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने अपने मुवक्किल की ओर से चार आवेदन जमा कर जेल परिसर में घर का बना खाना मंगवाने की अनुमति मांगी थी।

सुरक्षा के लिए जेल के अंदर नहीं कटवाएंगे बाल
इसके अलावा शीजान अपने अस्थमा के लिए इनहेलर का उपयोग करने की अनुमति मांग रहे थे। आरोपी के वकील ने हिरासत में रहने के दौरान परिवार के सदस्यों और वकीलों से मिलने की अनुमति भी मांगी थी। शीजान ने यह भी कहा है कि जब वह हिरासत में है और जेल के अंदर सुरक्षा के लिए भी उसके बाल नहीं काटे जाएं। शीजान के वकील ने बताया कि पुलिस के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं, उन्होंने प्रेशर में आकर शीजान मोहम्मद खान को अरेस्ट किया है।

वकील का बड़ा बयान - 'आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं शीजान'
शिजान के वकील ने मीडिया से बात करते हुए उनकी मानसिक स्थिति का भी जिक्र किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, ''एक ऐसा लड़का जिसने अपनी पूरी जिंदगी में कभी पुलिस और कोर्ट नहीं देखा। अचानक से पूरा मीडिया उनसे सवाल कर रहा है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए हिरासत में उस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।" वकील का मानना है कि शीजान जिस सिचुएशन में फंसे हैं, वो आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: तुनिषा शर्मा केस पर एक्टर के वकील का बड़ा बयान, कहा - आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं शीजान

Published on: