TV न्यूज

सुसाइड स्पॉट पर पुलिस को मिला तुनिषा का ‘लेटर’, खुलेंगे कई राज

Tunisha Sharma Letter: दिवंगत टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। पुलिस को टीवी सीरियल ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ के सेट पर एक्ट्रेस का लिखा हुआ एक लेटर मिला है। जानिए आखिर इस लेटेर में एक्ट्रेस ने क्या खुलासा किया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2022, 3:30 PM IST
tunisha.jpg
Tunisha Sharma

Tunisha Sharma Death Case: दिवंगत टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या का केस सुलझता नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन अब लगता है कि यह केस जल्द ही सुलझ जाएगा। दरअसल, तुनिषा शर्मा ने जिस जगह पर सुसाइट किया था ठीक वहीं पर पुलिस को अब एक लेटर बरामद हुआ है। बहरहाल, तुनिषा शर्मा का लिखा गया यह लेटर अभी पुलिस के पास है। इस लेटर के मिलने से यह साफ हो गया है कि मरने से पहले जो भी तुनिषा के मन में हलचल थी वह इस लेटेर में जरूर लिखी होगी। एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर 2022 को टीवी सीरियल 'अली बाबा दास्तान ए काबुल’ (Ali Baba Dastan E Kabul) के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड के पीछे की कई वजह बताई जा रही हैं, जिसमें से एक एक्ट्रेस के को-स्टार शीजान खान (Sheezan Khan) संग ब्रेकअप को भी बताया जा रहा है। शीजान इस वक्त पुलिस कस्टडी में हैं और पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच-पड़ताल कर रही है। तुनिषा शर्मा के परिजन, रिश्तेदार और फैंस सभी एक्ट्रेस की मृत्यु से बेहद दुखी है और पुलिस से लगातार गुहार लगा रहे हैं कि तुनिषा (Tunisha Sharma) को जल्द से जल्द इंसाफ मिले।


वालिव पुलिस को मिला 'तुनिषा का लेटेर'

सोनी सब पर प्रसारित होने वाले टीवी शो 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' (tunisha sharma serial) शो के सेट पर छानबीन करने गई थी, जहां से उन्हें कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें से सबसे अहम सबूत जो पुलिस के हाथ लगा है। वह है दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का लिखा हुआ लेटेर। सूत्रों के मुताबिक यह लेटेर तुनिषा ने अपने को-स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) के लिए लिखा था।
यह भी पढ़ें : दिशा पाटनी बॉयफ्रेंड संग लिफ्ट में हुईं बेकाबू

लेटेर में क्या तुनिषा ने क्या लिखा

तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma death) ने लेटर में लिखा है, 'He is Blessed to have me as a co-actor (वह मुझे को-स्टार के रूप में पाकर धन्य हैं)'। इसके साथ ही लेटर में हार्ट शेप भी बना था और इसमें शीजान और तुनिषा का नाम लिखा हुआ है।
यह भी पढ़ें : तिरछी नजरिया मोरी हाय हाय हाय, सिजलिंग डांस करती दिखीं उर्फी जावेद

तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma age) के लेटर के अलावा वालिव पुलिस को घटनास्थल पर एक आईफोन भी मिला है। अब पुलिस इस मोबाइल का डाटा रीस्टोर करने में लगी हुई है। इस फोन से डाटा रीस्टोर होने पर कई रहस्य खुलकर सामने आएंगे।
यह भी पढ़ें : आथिया शेट्टी-के एल राहुल इस फाइव स्टार होटल में हुए स्पॉट, क्या वेडिंग वेन्यू हो चुका है फाइनल

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब