TV न्यूज

इस अभिनेता पर टूटा दुखों का पहाड़, दो साल की बेटी की हुई मौत, खिलौने से खेलते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

जानाकारी के अनुसार,प्रतीश उस दिन शो की शूटिंग करने वाले थे

less than 1 minute read
May 10, 2019
Pratish vora daughter

टीवी अभिनेता प्रतीश वोरा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी दो साल की बेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी ने खिलौना निगल लिया और उसी वजह से उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीश की बेटी राजकोट, गुजरात स्थित अपने घर में प्लास्टिक टॉय के साथ खेल रही थी।

इस दौरान वो खेलते-खेलते खिलौने को निगल गई। जब इस बारे में घरवालों को पता चला तो उन्होंने बच्ची के मुंह से खिलौना निकालने की काफी कोशिशें की लेकिन वे उसे बचा नहीं सके।

प्राप्त जानाकारी के अनुसार,प्रतीश उस दिन शो की शूटिंग करने वाले थे लेकिन बेटी की मौत की खबर मिलते ही उन्होंने शूट कैंसिल कर दिया। इसके बाद वे तुरंत राजकोट के लिए रवाना हो गए। प्रतीश वोरा ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि यह घटना बुधवार रात रात को हुई। उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी खिलौने के साथ खेल रही थी तो उस दौरान वो उसके एक टुकड़े को निकल गई।

Published on:
10 May 2019 12:34 pm
Also Read
View All