TV न्यूज

प्यार के मामले में Rashmi Desai की निकली फूटी किस्मत, पति से तलाक लेने के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने भी छोड़ा बीच रास्ते में

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ( Rashmi Desai ) मना रही हैं आज अपना जन्मदिन एक्टर नंदिश संधु ( Nandish Sandhu ) संग रश्मि ने की थी शादी अरहान खान ( Arhaan Khan ) संग भी रह चुकी हैं रिलेशनशिप में
3 min read
• •
Updated: 13 Feb 2021, 7:52 AM IST
Tv Actress Rashmi Desai Life Unknwon Life Facts
Tv Actress Rashmi Desai Life Unknwon Life Facts

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ( Rashmi Desai Birthday ) आज यानी कि 13 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। रश्मि टीवी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री में भी खूब लोकप्रिय हैं। रश्मि अपनी काम की वजह से तो सुर्खियों में रहती ही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। रश्मि उस दौरान सबसे ज्यादा चर्चाओं में आई जब उन्होंने अपने पति नंदिश संधु ( Nandish Sandhu ) से तलाक ले लिया था। चलिए आपको बतातें कि आखिर क्यों यह कपल अलग हुआ।

नंदिश संधु के साथ कई लड़कियों संग संबंध

5 साल पहले रश्मि ने नंदिश से तलाक ले लिया था। इस खबर से कई सेलेब्स हैरान और परेशान हो गए थे। नंदिश और रश्मि टीवी सीरियल उतरन में साथ काम भी कर चुके हैं। ऐसे में जब यह कपल अलग हुआ तो उनके फैंस का भी दिल बुरी तरह से टूट गया था। तलाक के कुछ समय बाद रश्मि से जब तलाक की असली वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि नंदीश की दोस्ती कई लड़कियों संग थी। वहीं रश्मि जो थीं वह नंदिश को लेकर काफी सेंसटिव थीं।

जो कि नंदिश को बिल्कुल पसंद नहीं था। वहीं नंदिश ने टूटे रिश्ते पर बताया कि उन्होंने रश्मि से एक और मौका देने को कहा था, लेकिन जब रश्मि ने दूसरी बार उनसे तलाक मांगा तो वह कुछ बोल नहीं पाए और रिश्ते को खत्म करना ही जरूरी समझा। नंदिश का कहना है कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी।

नंदिश के रिश्ते बचाने पर बोलीं रश्मि

जब नंदिश ने रिश्ते बचाने की बात कही तो यह सुन रश्मि भी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि अगर नंदिश कोशिश भी करते तो उनके बीच ऐसा कुछ नहीं होता। साथ ही रश्मि ने यह भी कहा कि नंदिश की फीमेल फ्रेंड्स से कभी उन्हें कोई दिक्कत नहीं रही और ना ही उन्होंने कभी उन पर शक किया। वैसे खबरों की मानें तो बताया जाता है कि जब रश्मि का मिसकैरेज हुआ तब से ही दोनों के रिश्तों के बीच कड़वाहट आनी शुरू हो गई थी।

अरहान खान संग रिलेशन में थीं रश्मि

बिग बॉस 13 सीज़न में रश्मि देसाई ने अरहान खान ( Aarhan Khan ) संग खुद के रिश्ते को सबके सामने कबूला था। लेकिन शो में सलमान खान ( Salman Khan ) खुद अरहान की रियल लाइफ के बारें में कई बड़े खुलासे किए थे। जिसके बाद रश्मि ने शो में ही उनके साथ सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’