TV न्यूज

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के टोंड एब्स

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उनकी बॉडी का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाई दे रहा है। 40 साल की उम्र में श्वेता के टोंड एब्स सबको काफी इम्प्रेस कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2021, 9:39 AM IST
Tv Actress Shweta Tiwari Flaunt Her Toned Abs
Tv Actress Shweta Tiwari Flaunt Her Toned Abs

नई दिल्ली। एक्ट्रेस तिवारी टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने शानदार काम से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई है। श्वेता तिवारी की एक खास बात यह भी है कि वह जब-जब स्क्रीन पर आती है। उनका जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। सालों बाद भी श्वेता की खूबसूरती कम नहीं हुई है। उन्हें देख ऐसा लगता है जैसे उनकी उम्र कहीं पर रूक गई हो। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि श्वेता अपनी खूबसूरती की वजह से भी लोगों के दिलों में बसती हैं। वैसे श्वेता भी खुद को फिट रखने पर खूब मेहनत करती हैं। हाल ही में श्वेता ने खुद की बॉडी का ट्रांसफॉर्मेशन कर लोगों को हैरान कर दिया। चलिए आपको भी दिखाते हैं श्वेता तिवारी का लेटेस्ट अवतार।

श्वेता तिवारी की टोंड एब्स

हाल ही में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें उनका ऑफिशियल लुक नज़र आ रहा है। श्वेता ने ऑरेंज एंड वाइट कॉम्बिनेशन के जॉगर्स पैंट और ब्लेजर पहना है। ब्लेजर के साथ एक्ट्रेस ने ग्रे रंग का टैंक टॉप कैरी किया है। साथ ही उन्होंने ऑरेंज सनग्लास भी पहने हैं। जिसमें से उनके टोंड एब्स सबका ध्यान खींच रहे हैं। उनका यह अवतार देख आम से लेकर खास तक सभी लोग बहुत हैरान है।

श्वेता तिवारी का बॉस लेडी लुक

श्वेता तिवारी के लुक की बात करें तो वह तस्वीरों में बॉस लेडी जैसी दिखाई दे रही हैं। श्वेता ने अपने लुक को पूरा करने के लिए खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस ने ऑरेंज सैंडिल पहने हुए हैं।

40 साल की श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी के बॉडी ट्रांसफार्मेशन को देख बिल्कुल नहीं लगता कि वह 40 साल की होगीं। आज भी एक्ट्रेस की फिटनेस के सामने बॉलीवुड से लेकर टीवी तक कई एक्ट्रेसेस फीकी नज़र आती हैं। इन दिनों श्वेता टीवी सीरियल मेरे डैड की दुल्हनिया में नज़र आ रही हैं। जिसमें वह मुख्य किरदार निभाती हुईं दिखाई दे रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब