वैसे तो श्वेता कभी अपनी निजी जिंदगी के बारें में बात नहीं करती हैं लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारें में खुल कर बात की। श्वेता ने बताया कि वह अपने घर में इकलौती हैं जो कमाती हैं। साथ ही अभी उनके पास बहुत काम है और वह बिल्कुल नहीं चाहती हैं कि वह अपने पति के बारें में सोच कर डिप्रेस हो जाएं और गम में डूब जाएं। उन्होंने माना कि इस वक्त उनकी पर्सनल लाइफ बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रही है। मुश्किल दौर से गुज़रते हुए वह इस वक्त ज्यादा ख्याल रख रही हैं। उनका यह भी कहना है कि इस वक्त उनके पास काफी जिम्मेदारियां हैं। वह अकेले ही अपने पूरे घर को संभाल रही हैं। इस समय वह अपने घर की मर्द और औरत खुद ही हैं। इस बुरे वक्त में उनकी बेटी पलक ( Shweta Daughter Palak ) मां का पूरा साथ दे रही हैं। पलक का मानना है कि 'मेरी मां बहुत ही मजबूत महिला हैं. मेरी मां ही नहीं उन जैसी मजबूत महिलाओं को किसी सपोर्ट की जरूरत नहीं है। लेकिन मैं भी अपनी ओर से सब कुछ करूंगी जो मुझे करना चाहिए'।