TV न्यूज

क्राइम पेट्रोल के होस्ट अनूप सोनी ने अब रियल लाइफ में करेंगे क्राइम सीन की इंवेस्टिगेशन, पूरा किया कोर्स

लॉकडाउन के दौरान अनूप सोनी ने ऑनलाइन इन्वेस्टिगेशन कोर्स किया है। उन्होंने इसके बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। उन्होंने ये भी बताया कि उम्र के इस पढ़ाव में आकर उनके लिए पढ़ाई करना इतना आसान नहीं था।

2 min read
anup_soni.jpg
Anup Soni

नई दिल्ली। एक्टर अनूप सोनी टीवी का एक जाना माना चेहरा हैं। वह सत्य घटनाओं पर आधारित शो 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट करते नजर आते थे। इस शो ने उन्हें घर-घर में पॉपुलैरिटी दिलाई है। हालांकि, कुछ साल पहले उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। लेकिन अब लगता है कि अनूप सोनी रियल में क्राइम सीन की इंवेस्टिगेशन करने वाले हैं। उन्होंने फैंस को अपने करियर में एक नई उपलब्धि के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।

दरअसल, लॉकडाउन के दौरान अनूप सोनी ने ऑनलाइन इन्वेस्टिगेशन कोर्स किया है। उन्होंने इसके बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। उन्होंने कोर्स के सर्टिफिकेट की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने लॉकडाउन का फायदा उठाया है। अनूप सोनी ने ये भी बताया कि उम्र के इस पढ़ाव में आकर उनके लिए पढ़ाई करना इतना आसान नहीं था।

अनूप सोनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अपने सर्टिफिकेट की तस्वीर शेयर की है। ये International Forensic Science का सर्टिफिकेट है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'हाल के लॉकडाउन के दौरान मैंने अपना समय और ऊर्जा कुछ और रचनात्मक काम में लगाने का फैसला किया। हां, यह बेहद चुनौतीपूर्ण था- किसी तरह के अध्ययन में वापस जाना लेकिन निश्चित रूप से, एक ऐसा विकल्प जिस पर मुझे गर्व है।' अनूप सोनी का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही, फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि अनूप सोनी टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'गॉडफादर' से किया था। इसके बाद वह फिजा, दीवानापन, खुशी, शीन और कर्कश जैसी फिल्मों में नजर आए। बड़े पर्दे के बाद उन्होंने टीवी का रुख किया। उन्होंने कलर्स चैनल के सुपरहिट शो 'बालिका वधू' में भैरव सिंह का किरदार निभाया। जिसे काफी पसंद किया गया। हाल ही में अनूप सोनी को वेब सीरीज 'तांडव' में देखा गया था।

Published on:
21 Jul 2021 12:22 pm