TV न्यूज

भगवान गणेश पर बन चुके ये पांच यादगार टीवी सीरियल

हिंदी टीवी सीरियल्स की तरह भगवान गणेश पर आधारित कुछ महाराष्ट्रीयन शोज भी हैं।

2 min read
Sep 09, 2018
ganesha

गणेश चतुर्थी का त्योहार जल्द ही आने वाला है। इसका श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इस त्योहार को लोग बहुत ही धूम-धाम से मनाते हैं। खासकर तो महाराष्ट्र में। टीवी के लगभग हर सीरियल्स में भारतीय त्योहारों का जिक्र किया जाता रहा है। ऐसे में भागवान गणेश पर आधारित कई टेलीविजन शोज हैं जिसमें उनके बारे में बखूबी दिखाया गया है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं उन सीरियल्स के बारे में।

'श्री गणेश'

टीवी चैनल सोनी पर साल 2000 में टेलीकास्ट किया गया सीरियल 'श्री गणेश' पॉपुलर शोज में से एक था। इस शो में गणेश से जुड़ी सभी घटनाओं को दिखाया गया था। इसमें गणेश के किरदार में जगेश मुक्ति नजर आए थे।

'गणेश लीला'

साल 2011 में शुरू किया गया टीवी सीरियल 'गणेश लीला' में भगवान गणेश के जीवन को दिखाया गया था। इसमें गणेश की भूमिका आकाश नय्यर ने निभाई थी। इनके अलावा इसमें साम्राज्ञी नेमा 'पार्वती' और मुकेश सोलंकी 'शिवा' के किरदार में नजर आए थे।

'देवों के देव... महादेव'

टीवी शो 'देवों के देव... महादेव' साल 2011 में शुरू किया गया था। यह भगवान शिव पर आधारित था। लेकिन इसमें गणेश अवतार को भी दिखाया गया था। इस सीरियल ने भी काफी पॉपुलेरिटी बटोरी थी। इसका अंतिम एपिशोड 14 दिसंबर 2014 को प्रसारित किया गया था।

'विघ्नहर्ता गणेश'

सोनी एंटरटेनमेंट के चैनल पर टीवी सीरियल 'विघ्नहर्ता गणेश' साल 2017 से प्रकाशित किया जा रहा है। ये शो काफी पॉपुलेरिटी भी बटोर चुका है। यह शो गणेश पर आधारित है। अभी तक इसके 265 एपिशोड दिखाए जा चुके हैं।

'जय मल्हार'

हिंदी टीवी सीरियल्स की तरह भगवान गणेश पर आधारित कुछ महाराष्ट्रीयन शोज भी हैं। इसमें 'जय मल्हार' महाराष्ट्र का सबसे पॉपुलर शो था। यह भगवान शिव पर आधारित था। जहां शिव की चर्चा हो वहां गणेश की ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। इस सीरियल में गणेश के बारे में भी दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें

ये दो त्योहार पेश करेंगे सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
Published on:
09 Sept 2018 11:36 am
Also Read
View All