TV न्यूज

सीरियल ‘दिल से दिल तक’ से इस एक्ट्रेस का पत्ता साफ, बिन बताए निकाला शो से बाहर

टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में शोरवरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई को अचानक शो निकाल दिया गया है।
2 min read
• •
Apr 22, 2018
rashmi
rashmi

टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में शोरवरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई को अचानक शो से निकाल दिया गया है।इस बात की पुष्टि खुद रश्मि ने मीडिया में की। रश्मि के शो छोड़ने पर सस्पेंस बना हुआ था जिसका खुलासा रश्मि ने किया।

बिना बताए निकाला बाहर
रश्मि ने बताया, शुक्रवार को वो शूटिंग सेट पर पहुंची तो वहां जाकर उन्हें पता चला की ये उनका आखिरी दिन है। रश्मि ने कहा,'मुझे बताया गया था कि शोरवरी के कैरेक्टर और शो की कहानी में चेंज लाया जा रहा है, जो मुझे मंजूर नहीं था।'

ये थी वजह
वो अपने करैक्टर में बदलाव नहीं चाहती थी इसलिए उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया। रश्मि ने कहा कि उनके इस फैसले से चैनल और शो मेकर शशि सुमीत की टीम सहमत थी। पर उन्हें ये नहीं पता था कि शुक्रवार का दिन उनके लिए इस शो का आखिरी दिन होगा। बताया जा रहा है कि रश्मि के शो छोड़ने के बाद अब शो में 7 साल का लीप दिखाया जाएगा।

TRP पर पड़ा फर्क
बताते चले कि शो में नए कलाकारों में लीप के बाद इकबाल खान की एंट्री होने वाली है। शो में वो जैस्मिन भसीन के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। रश्मि और सिद्धार्थ के शो छोड़ने के बाद टीआरपी में भी काफी फर्क पड़ा है ।

दूसरे कलाकार भी हो चुके है बाहर
बता दें कि अकेली रश्मि नहीं है जिसे शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इससे पहले उनके पहले शो के मेन लीड सिद्धार्थ शुक्ला को भी सीरियल से निकाला जा चुका है ।उनकी जगह रोहन गंडोत्रा की Entry हुई है।

Published on:
22 Apr 2018 01:22 pm
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस