दरअसल सिद्धार्थ शुक्ला सीरियल दिल से दिल तक में काम कर रहे एक्टर्स कुनाल वर्मा, रश्मि देसाई और जैस्मीन भसीन के साथ एक पार्टी में शामिल हुए थे। पर हद से ज्यादा शराब पीने के कारण वे अपना आपा खो बैठे और कुनाल वर्मा को अपशब्द कहने लगे। जब कुनाल ने उन्हें शांत होने को कहा तो वे उनपर बरस पड़े और चिल्लाने लगे। इस बात से नाराज होकर कुनाल ने सिद्धार्थ की शिकायत शो के प्रोडक्शन टीम से कर डाली।