TV न्यूज

16 साल की लड़की के दिखाए को-स्टार संग इंटीमेट सीन्स, फेमस TV शो पर फूटा लोगों का गुस्सा

Rimjhim - Choti Umar Bada Safar: टीवी के फेमस शो रिमझिम- छोटी उम्र बड़ा सफर विवादों में आ गया है। शो में 16 साल की लड़की को उनके को-स्टार के साथ इंटीमेट होते दिखाया गया है। इसी पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और कमेंट कर मेकर्स को सलाह भी दे रहे हैं।
2 min read
Jan 29, 2026
Tv show Rimjhim Choti Umar Bada Safar Yashika Sharma at 16 Intimate Scene with adult co-star audience angry
टीवी शो में दिखाए गए इंटीमेट सीन्स पर फूटा लोगों का गुस्सा

Rimjhim- Choti Umar Bada Safar: टीवी शो 'रिमझिम- छोटी उम्र बड़ा सफर' विवादों में घिर गया है, इसके हालिया एपिसोड में नाबालिग फीमेल लीड को अपने मेल को-स्टार के साथ इंटीमेट सीन करते हुए दिखाया गया है, जिसकी वजह से इस शो की ऑनलाइन आलोचना होना स्वाभाविक है। यह शो एक टीनएजर और एक एडल्ट के बीच रोमांटिक रिश्ते पर आधारित है, जिसमें यशिका शर्मा की उम्र 16 साल है और हिमांशु अवस्थी की उम्र 24 है।

टीवी शो रिमझिम में दिखाए इंटीमेट सीन्स (Rimjhim- Choti Umar Bada Safar Intimate Scene)

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, शो का हालिया एपिसोड बुधवार, 28 जनवरी को दंगल टीवी पर प्रसारित हुआ था। जिसमें कपल के कुछ इंटीमेसी वाले सीन्स थे। उन्हें देखकर जनता अपना गुस्सा उतार रही है। वहीं, इससे पहले भी यशिका और हिमांशु के बेड पर होने के कुछ सीन्स दिखाए गए थे। वह भी लोगों के गुस्से का कारण बने हुए हैं।

लोगों का सीन्स देख फूटा गुस्सा (Yashika Sharma 16 in intimate scene with adult co-star)

एपिसोड की क्लिपिंग और स्क्रीनग्रैब बुधवार रात को रेडिट पर शेयर किए गए थे और कैप्शन लिखा था, "किस दुनिया में 15 साल की लड़की के लिए ऐसे इंटीमेट सीन शूट करना ठीक है? लोगों कि जैसे ही इस पर नजर पड़ी, कमेंट की लाइन लग गई। कमेंट करते हुए एक शख्य ने लिखा, "यह लीगल कैसे है?" दूसरे ने लिखा, "हमारा देश कहां जा रहा है कोई उम्र की सीमा ही नहीं बची है।" एक अन्य ने लिखा, ऐसे शो बनने ही नहीं चाहिए। पहले ही इन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।"

मेकर्स को जनता ने दी अपनी राय

वहीं, कई लोगों का कहना है कि अगर शो में ऐसे सीक्वेंस की जरूरत थी तो पहले ही एडल्ट एक्टर को कास्ट क्यों नहीं किया? "क्या देश में कोई लीगल फीमेल नहीं हैं जो इन सीरियल में एक्टिंग कर सकें? वह इन रोमांटिक लीड रोल के लिए नाबालिग लड़कियों को क्यों ले रहे हैं, यह बहुत ही घटिया है यार।"

Updated on:
29 Jan 2026 12:29 pm
Published on:
29 Jan 2026 12:17 pm