टीवी स्टार रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) ने खरीदी बीअमडब्ल्यू x7 (BMWX7) इंस्टाग्राम पर कार संग तस्वीर शेयर करते हुए जाहिर की खुशी
नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाले रवि दुबे (Ravi Dubey) और उनकी वाइफ सरगुन मेहता (Sargun Mehta) ने एक नई कार खरीदी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी है। उन्होंने बीअमडब्ल्यू x7 (BMWX7) खरीदी है। कार खरीदते हुए सरगुन मेहता और रवि दुबे ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो कार मे पर्दा उठाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में ये कपल काफी खुश नज़र आ रहा है।
रवि दुबे ने कार की फोटोज शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी दिया है। इस कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मैं ये दिखाने की कोशिश नहीं करूंगा की ये मेरे लिए एक छोटी से बात है असल में मेरे लिए ये एक बहुत बड़ी बात है क्योंकि मैं और सरगुन करोल बाग से कई सपने लिए मुंबई आए थे। आज खुशी का दिन है और ग्रैंड सेलिब्रेशन का भी।
रवि और सरगुन की अगर आप ये तस्वीरें देखें तो इन तस्वीरों में उनकी खुशी को आसानी से देखा जा सकता है। दोनों ही मस्ती करते हुए अपनी नई कार की लेने की खुशी मना रहे हैं। वहीं फोटोज के साथ उन्होंने कार को ड्राइव करते हुए भी वीडियोज बनाई है। जो की काफी वायरल हो रही है। बता दें कि सरगुन मेहता का टीवी शो के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी काफी फेमस हैं। वहीं उनके पति रवि दुबे भी कई टीवी सीरियल के साथ-साथ कई शो भी होस्ट करते दिखाई देते हैं।