TV न्यूज

उड़ारियां एक्ट्रेस ट्विंकल को शूटिंग करते हुए लगी चोट, क्या शो से लेंगी ब्रेक?

Udaariyaan Actress Twinkle Arora Injured: एक्ट्रेस को ये चोट तब लगी जब वो एक स्टंट सीन को शूट कर रही थीं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2023, 8:45 AM IST
Twinkle Arora
ट्विंकल का उड़ारियां में नेहमत का किरदार काफी लोकप्रिय है।

Udaariyaan Actress Twinkle Arora Injured: टीवी सीरियल उड़ारियां की 'नेहमत' यानी एक्ट्रेस ट्विंकल अरोड़ा शूटिंग करते हुए चोटिल हुई हैं। उनको ये चोट एक सीन के दौरान लगी, जब वो जोर से नीचे गिर गईं। इससे उनके घुटने पर नील पड़ गया और टखने में सूजन आ गई। उनको चोट लगने की बात सामने आने के बाद फैंस को इस बात की फिक्र है कि कहीं उनको शूटिंग से दूर तो नहीं होना पड़ेगा। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विंकल सेट पर स्टंट करते समय घायल हुईं लेकिन उनकी चोट गंभीर नहीं है। पेन किलर लेकर और घुटने पर पड़े नील को मेकअप से छुपाकर उन्होंने शूटिंग की है। चोट की वजह से वो शूटिंग से ब्रेक नहीं ले रही हैं।


ट्विंकल चंडीगढ़ में कर रही हैं शूटिंग
ट्विंकल ने हाल ही सोशल मीडिया पर ये अपडेट दी थी कि किस तरह से वो रात-रातभर शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच शो के सेट से ये जानकारी आ गई कि ट्विंकल अपने को-स्टार के साथएक्शन सीक्वेंस करते समय गिर गईं। राहत की बात ये रही कि उनको ज्यादा चोट नहीं लगी। ट्विंकल अक्सर खुद ही स्टंट करती हैं। इस दफा भी सूजन के बावजूद उन्होंने शूटिंग की। ट्विंकल इन दिनों चंडीगढ़ में उड़ारियां की शूटिंग कर रही हैं।

Updated on:
13 Jul 2023, 8:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब