पटना के वीणा सिनेमा हॉल में 'डार्लिंग' फिल्म लगी हुई है। हॉल में फिल्म का शो चल रहा था कि तभी अक्षरा सिंह पर्दे के सामने जाकर खड़ी हो गईं। अचानक फिल्म की हीरोइन को सामने पाया तो दर्शकों ने भी उनको घेर लिया। लोगों नें अक्षरा के साथ फोटो लेने और उनके ऑटोग्राफ लेने की होड़ मच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने अक्षरा जिंदाबाद, शेरनी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।