26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सलमान खान की छोड़ी वो फिल्म जिसने शाहरुख को बना दिया ‘किंग खान’, खरीद लिया था मन्नत जैसा बंगला

सलमान खान की छोड़ी वो फिल्म जिसने शाहरुख को बना दिया ‘किंग खान’, खरीद लिया था मन्नत जैसा बंगला

Bollywood News: सलमान खान खुद कह चुके हैं कि मेरी छोड़ी इस एक फिल्म ने शाहरुख की बहुत मदद की।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 12 Jul 2023, 2:09 PM IST

shahrukh salman

सलमान खान और शाहरुख खान ने कई फिल्मों में साथ में भी काम किया है।

Bollywood News: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी फिल्में हैं, जिन्हें पहले किसी एक्टर ने रिजेक्ट कर दिया और दूसरे एक्टर को उसी फिल्म ने स्टार बना दिया। ऐसी ही फिल्म 'बाजीगर' है। शाहरुख की एंट्री तो बड़े पर्दे पर 1992 में हुई लेकिन 1993 में रिलीज हुई 'बाजीगर' में शाहरुख खान को शोहरत की बुलंदी पर पहुंचा दिया। बाजीगर में शाहरुख का निगेटिव शेड वाला रोल खूब पसंद किया गया लेकिन आप जानते हैं कि शाहरुख इस रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। शाहरुख से पहले ये रोल सलमान खान को ऑफर हुआ था।


सलमान को लगा था 'विलेन' जैसा रोल
अब्बास मस्तान ने 'बाजीगर' में शाहरुख का निभाया अजय का रोल सलमान को ऑफर हुआ था। सलमान की छवि उनकी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' से एक रोमांटिक हीरो की बन गई थी। सलमान लगातार रोमांटिक हीरो के किरदार कर रहे थे। सलमान को डर था कि उन्होंने निगेटिव रोल किया तो उनकी छवि उसी तरह की बन जाएगी और फिर उनको इसी तरह के साइड रोल ऑफर होने लगेंगे। सलमान ने अब्बास-मस्तान को मना कर दिया तो ये फिल्म शाहरुख खान को ऑफर हुई। शाहरुख उस समय सलमान के मुकाबले नए भी थे और उनकी उस तरह की शोहरत भी नहीं थी। शाहरुख ने ये रोल किया और बाजीगर ने किस तरह से उनके करियर को रफ्तार दी, ये सब जानते ही हैं।


शाहरुख के पास बंगला, मेरे 'बाजीगर' छोड़ने की वजह से: सलमान
बाजीगर ने जिस तरह का नेम और फेम शाहरुख को दिया, उसका अंदाजा सलमान को भी है। सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैंने 'बाजीगर' को रिजेक्ट कर दिया था। मैं स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव चाहता था और अब्बास मस्तान उस पर राजी नहीं थे। इसके बाद वो शाहरुख के पास गए और शाहरुख ने कमाल का काम किया। मुझे फिल्म छोड़ने का दुख नहीं है लेकिन अगर मैंने बाजीगर की होती तो आज बैंडस्टैंड पर शाहरुख का मन्नत नहीं होता।'

यह भी पढ़ें: शाहरुख की 'जवान' का कमाल, रिलीज से पहले ही कमाए 250 करोड़