TV न्यूज

मीका की दुल्हन बनने को बेताब उमर रियाज की गर्लफ्रेंड, शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर मारेंगी धमाकेदार एंट्री

इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह अपनी दुल्हनियां ढूंढ़ रहे हैं। स्वयंवर मीका दी वोटी में देशभर के कोने कोने से आईं कई लड़कियां सिंगर का दिल जीतने में लगी हुईं हैं। इस शो में लोगों को मीका सिंह का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। लोगों को शो खूब पसंद भी आ रहा है। सामने आए प्रोमो के मुताबिक शो में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।

2 min read
Jun 28, 2022
umar riaz rumoured girlfriend manpreet kaur to enter in mika swayamvar

जी हां शो में एक नई लड़की दस्तक देने वाली है, लेकिन ये लड़की कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस फेम उमर रियाज की कथित गर्लफ्रेंड की होगी। खबरों के अनुसार, उमर रियाज की कथित गर्लफ्रेंड मनप्रीत कौर अब मीका सिंह के शो स्वयंवर मीका दी वोटी में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हैं। इस खबरके बाद मानों तहलका मच गया हो और लोगों के दिमाग में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं।

इस शो से जुड़े एक सोर्स ने यह जानकारी दी है कि उमर रियाज की कथित गर्लफ्रेंड मनप्रीत कौर ने इस शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इस सूत्र ने यह भी बताया कि मनप्रीत कौर मीका सिंह को इंप्रेस करने के लिए बहुत एक्साइटिड हैं। इस शो में उनकी एंट्री बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होगी। उन्हें इस टीवी शो के नए प्रोमो में देखा जाएगा। मीका सिंह को इंप्रेस करने के लिए अपनी एंट्री को लेकर अदाकारा बहुत उत्सुक नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि मनप्रीत कौर इससे पहले रियलिटी शो लव स्कूल में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सनी चीमा संग एंट्री ली थी। एक दूसरे संग लिव इन में रहने के बाद कपल ने ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद मनप्रीत का नाम उमर रियाज संग भी जुड़ा।

वैसे तो सभी लड़कियां सिंगर को इंप्रेस करने में लगी हुई हैं। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी शो में मीका की बहन बनकर आई थीं। इसके साथ थी एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी शो में शिरकत की थी। इन्होंने राजकुमारियों से कुछ तीखे और मीठे सवाल पूछे थे।

गौरतलब है कि स्वयंवर में 12 लड़कियों आईं हैं। इनमें से कुछ लड़कियों ने पहले ही एपिसोड में मीका का दिल जीत लिया था और इसका असर दूसरे एपिसोड पर साफ साफ दिखाई दिया। वहीं कुठ समय बाद ही शो से 4 लड़कियों का सफर खत्म हो गया था। बता दें कि शो सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे स्टार भारत पर प्रसारित होता है।

Published on:
28 Jun 2022 12:05 pm
Also Read
View All