TV न्यूज

Urfi Javed को कॉल कर लड़के ने की अश्लील बातें! एक्ट्रेस बोली – ‘पुलिस केस..’

अक्सर ही अपने अतरंगी अंदाज को लेकर चर्चाओं में रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) के साथ हाल में एक लड़के ने फोन कॉल पर अश्लील बातें की हैं, जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है।

2 min read
Oct 14, 2022
Urfi Javed को कॉल कर लड़के ने की अश्लील बातें

ओटीटी 'बिग बॉस' (Bigg Boss) और अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर ही किंही कारणों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। साथ ही वो अपने बयानों को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। एक बार फिर उर्फी के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से वो दोबारा खबरों में छा गई है। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी, जिसमें एक फोन नंबर था। एक्ट्रेस ने इस नंबर को साझा करते हुए बताया कि कोई लड़का उनको फोन करके अश्लील बातें कर रहा था, जिसके बाद वो अब वो पुलिस में उसकी शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं। स्क्रीनशॉट शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने एक छोटा सा नोट भी साझा किया है।

उर्फी ने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि 'ये नंबर एक ऐसे लड़के का है, जिसने उनको फोन करके उनके साथ अश्लील बातें की हैं'। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा है कि 'वो पुलिस केस फाइल करके इस लड़के के खिलाफ एक्शन लेंगी'। उर्फी ने ये भी बताया कि ये लड़का उनको फोन करके बेहद अश्लील बातें करता है और अपने प्राइवेट पार्ट्स को भी डिस्कस किया।

उर्फी इस बात काफी नाराज हैं, जिसके लिए वो पुलिस स्टेशन जाकर इसकी शिकायर दर्ज करवाने वाली हैं। उर्फी ने अपने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए ये भी लिखा है कि 'वो पुलिस केस जरूर फाइल करेंगी'। साथ ही एक्ट्रेस कहती हैं कि 'अगर उनके फैंस फ्री हों तो इस नंबर पर कॉल करके इस लड़के को खरी-खोटी सुना सकते हैं'।

यह भी पढ़ें: ओलंपिक चैंपियन Neeraj Chopra ने सुपरस्टार Allu Arjun के साथ किया ऐसा काम


ऐसा पहली बार नहीं है, जब उर्फी के साथ ऐसी कोई घटना हुई है और एक्ट्रेस ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इससे पहले भी उर्फी को कई बार धमकी भरे कॉल्स भी आ चुके हैं, जिसको लेकर वो मुंबई पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। उनको मिलियन्स में फैंस फॉलो करते हैं।

साथ ही वो भी अपने फैंस के साथ अपनी बोल्ड और खूबसूरत फोटो-वीडियो साझा करती रहती हैं, जिसको लेकर उनको हमेशा ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। हालांकि, एक्ट्रेस को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। हाल में उन्होंने 'कच्चा बादम' गर्ल अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) के साथ एक डांस वीडियो भी साझा किया है, जिसमें दोनों साड़ी में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Suhana Khan से लेकर Nysa Devgn तक इन स्टार किड्स का Transformation देख आप भी रह जाएंगे दंग

Published on:
14 Oct 2022 11:25 am
Also Read
View All