
Fire Breaks Out At Pati Patni Aur Panga Set (फोटो सोर्स- Instagram/colorstv)
Fire Breaks Out At Pati Patni Aur Panga Set: मुंबई के फिल्म सिटी में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ‘पति पत्नी और पंगा’ और MTV Hustle 5 के सेट के बाहर अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद शूटिंग कर रहे कलाकारों और क्रू की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। हालांकि राहत की बात यह है कि दोनों शोज की टीमों ने पुष्टि की है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी कलाकार सुरक्षित हैं।
ऑनलाइन सामने आए कुछ वीडियो में फिल्म सिटी में आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। इसके बाद लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा कि कहीं आग शूटिंग सेट के अंदर तो नहीं लगी। हालांकि ‘पति पत्नी और पंगा’ की टीम ने स्पष्ट किया कि आग सेट के बाहर लगी थी और उस समय वहां शूटिंग भी नहीं हो रही थी।
टीम ने बताया कि आग सेट के बाहर लगी थी। टीम के मुताबिक, 'कोई हताहत नहीं हुआ है। पति पत्नी और पंगा के सेट पर कोई शूटिंग नहीं चल रही थी।' इससे शो से जुड़े कलाकारों और क्रू के लिए बड़ी राहत मिली।
वहीं MTV Hustle 5 की टीम ने बताया कि जब आग लगी, उस वक्त शो के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग चल रही थी और कई कलाकार सेट पर मौजूद थे। सीजन से जुड़े कलाकारों में बादशाह, EPR, MC Square, Paradox और Agsy जैसे नाम शामिल हैं।
Hustle 5 की टीम ने बताया कि आग अचानक लगी और घटना के समय सभी कलाकार सेट पर मौजूद थे। हालांकि फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी सुरक्षित हैं।
टीम के एक सूत्र के मुताबिक, घटना के वक्त सिंगर निकिता गांधी का पैपराजी स्पॉटिंग भी चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लगने की जानकारी सामने आई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों को वहां से हटा दिया गया।
घटना के तुरंत बाद सभी लोगों को सेट छोड़ने के लिए कहा गया और फिलहाल सभी वहां से जा चुके हैं। टीम ने यह भी बताया कि आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि आग जैसी गंभीर घटना के बावजूद दोनों शोज से जुड़े किसी कलाकार या क्रू मेंबर के हताहत होने की खबर नहीं है। आग किस वजह से लगी और इससे कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी सामने आना अभी बाकी है। घटना के कारण फिल्म सिटी में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल जरूर बना, लेकिन दोनों टीमों ने सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि की है।
Updated on:
05 Oct 2026 06:30 pm
Published on:
05 Oct 2026 06:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
