TV न्यूज

शो ‘एक वीर की अरदास… वीरा’ के प्रोड्यूसर को हुई 7 साल की सजा, इसी शो की एक्ट्रेस का किया रेप!

टीवी शो 'एक वीर की अरदास... वीरा' के एक्सिक्यूटिव प्रोड्यूसर मुकेश मिश्रा के खिलाफ 31 वर्षीय एक्ट्रेस के साथ बलात्कार का केस दर्ज हुआ है। उन्हें इसी शो से जुड़ी एक एक्ट्रेस के साथ बलात्कार के मामले में दोषी पाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 2:07 PM IST
veer ki ardaas veera producer jailed for 7 years for raping actress
veer ki ardaas veera producer jailed for 7 years for raping actress

स्टार प्लस के मशहूर टीवी शो 'एक वीर की अरदास... वीरा' के एक्सिक्यूटिव प्रोड्यूसर मुकेश मिश्रा के खिलाफ 31 वर्षीय एक्ट्रेस के साथ बलात्कार का केस दर्ज हुआ है। उन्हें इसी शो से जुड़ी एक एक्ट्रेस के साथ बलात्कार के मामले में दोषी पाया गया है। साथ ही स्पेशल वुमेन्स कोर्ट ने उन्हें इस मामले में 7 साल की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि पहले मुकेश ने इस एक्ट्रेस को शो में काम दिया और एक बार मशहूर हो जाने पर उसके साथ मेकअप रूम में बलात्कार किया। पूरी घटना की बात की जाए तो बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला 12 दिसंबर साल 2012 को हुआ था। उस दौरान जब मुकेश ने एक्ट्रेस से बस स्टैंड पर मिलने को कहा जहां से दोनों बस में जाने वाले थे, लेकिन बस लेट होने पर मुकेश ने पीढ़िता से कहा कि वह बाइक पर उसके साथ चले। मुकेश बाइक से उसे शूटिंग लोकेशन तक लेकर गया जहां पर उनके साथ बलात्कार किया। एशियन एज की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश ने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने अपना मुंह खोला तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा।

गौरतलब है कि 29 अक्टूबर साल 2012 को शुरू हुआ शो 'एक वीर की अरदास... वीरा' काफी हिट हुआ था। इस शो में एक्टर दिगांगना सूर्यवंशी, शिविन नारंग, विशाल वशिष्ठ, स्नेह वाग और फरनाज शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’