TV न्यूज

गौहर खान ने अपने मदमस्त डांस से इंटरनेट पर मचाई धूम! देखें वीडियो

गौहर खान ने अपने मदमस्त डांस से इंटरनेट पर मचाई धूम! देखें वीडियो
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2017, 5:36 PM IST
gauahar khan
gauahar khan

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान का एक वीडियो इन दिनों तेजी से यू-ट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गौहर अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म गोलमाल अगेन के सॉन्ग 'आते-जाते' पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। गाना बेहद रोमांटिक है। इसमें गौहर मेल्विन लुइस नाम के कोरियोग्राफर के साथ जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल भी हो रहा है। गौरतलब हे कि इस वीडियो को इसी महीने सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है, जिसे महज कुछ दिनों में करीब 4 लाख बार देखा जा चुका है।

इसमें कोई दोराय नहीं कि गौहर खान ने 'आते जाते' गाने पर दमदार प्रदर्शन किया है। इस वीडियो में गौहर खान के डांस के मूव्‍स ऐसे हैं, जो आपका दिल जीत लेंगी। गौहर का डांस देखकर फैंस इतने ज्यादा दीवाने हो गए है कि वे उनकी स्टेप्स कॉपी कर खुद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। गौहर ने भी फिल्म 'गोलमाल अगेन' का शानदार डांस सांग चुना है। वैसे तो फिल्म के सभी सांग्स बहुत हिट थे, पर ये सांग दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

गौहर खान पिछले दिनों बिग बॉस के घर में नजर आई थीं। यहां वो घर वालों से एक टास्क खेलने आई थीं। उनके हाथ में एक सूटकेस था, जिसे डनहोंने आकाश ददलानी को दिया था। आकाश ने गौहर को इम्प्रेस करने में कामयाब रहे थे। सूटकेस में एक शील्उ थी, जिसे आकाश खुद को नॉमिनेट से बचने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अब वही गौहर आकाश ददलानी के खिलाफ जमकर बरस रही हैं। असल में गौहर का झुकाव अर्सी खान और शिल्पा शिंदे की ओर है...ऐसे में जब से आकाश शिल्पा और अर्सी के खिलाफ हुए हैं, तब से हर कोई शॉक्ड है। वैसे यह भीइ माना जा रहा है कि आकाश शायद गेम खेल रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्मकार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोलमाल अगेन' दिवाली के मौके पर 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में अजय के अलावा अरशद वारसी , तुषार कपूर , श्रेयस तलपड़े , कुणाल खेमू, अरशद वारसी, परिणीति चोपड़ा और तब्बू जैसे सितारे मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Published on: