TV न्यूज

Elvish Yadav का करियर बर्बाद! गमला चोरी समेत इन 10 विवादों ने यूट्यूबर की इज्जत का किया ‘फालूदा’

Elvish Yadav Controversy: एल्विश यादव की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। रेव पार्टीज में सांपों के जहर की तस्करी मामले में एल्विश यादव बुरे फंसे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब वह विवादों में आए हैं। आज हम आपको एल्विश यादव के 10 विवादों के बारे में बताएंगे, जो काफी चर्चा में रहे।
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2024, 9:54 AM IST
Elvish yadav top Controversies
Youtuber Elvish Yadav Top 10 Controversies

Elvish Yadav Controversy: यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मैक्सटर्न के साथ मारपीट के मामले के बाद अब एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन पर रेव पार्टीज में सांपों के जहर की तस्करी (Elvish Yadav Snake Venom Case) करने के मामले में केस दर्ज है। हालांकि, इसके अलावा भी कई विवादों में उनका नाम शामिल हो चुका है, जिसके कारण उनकी इमेज खराब होती जा रही है। आज हम आपको यूट्यूबर एल्विश यादव के 10 ऐसे ही विवादों के बारे में बताएंगे, जो चर्चा में रहें।

1. एल्विश यादव का हाल ही में मैक्सटर्स (Elvish Yadav-Maxtern) के साथ मारपीट हुई थी, जिसने लोगों का ध्यान खींचा था। उनकी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।

2. एक बार एल्विश यादव ने एक शख्स को रेस्टोरेंट में जोरदार थप्पड़ मारा था। एल्विश यादव का ये वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।

3. एल्विश यादव पर चोरी करने का भी आरोप है। दरअसल, यूट्यूबर पर गुरुग्राम में हुए G-20 सम्मेलन के गमला चोरी करने का आरोप लगा था।

4. खबर है कि यूट्यूबर एल्विश यादव की लड़ाई टीवी के फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) से भी हो चुका है।

यह भी पढ़ें:
TV Latest News

5. एल्विश यादव की लड़ाई बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) से भी हो चुकी है। जो काफी चर्चा में रही थी।

6. एल्विश यादव की अनबन आसिम रियाज (Elvish Yadav-Asim Riaz) से भी हो चुकी है। उस दौरान एल्विश ने इंस्टा लाइव भी किया था।

7. इस लिस्ट में एल्विश यादव के साथ स्वरा भास्कर (Elvish Yadav-Swara Bhaskar) का नाम भी शामिल है। दरअसल, एल्विश यादव पर स्वरा भास्कर की फिल्म का नेगेटिव कैंपेनिंग करने का आरोप लग चुका है।

8. एल्विश यादव कई लोगों को रोस्ट भी कर चुके हैं, जिसकी वजह से भी वह खबरों में रहे। एक बार उन्होंने कुशा कपिला (Kusha Kapila) और आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) को जमकर रोस्ट किया था।

9. यहां तक कि एल्विश यादव सलमान खान (Salman Khan) के खिलाफ भी कई सारे बातें बोल चुके हैं। हालांकि, इन सबके बावजूद वो बिग बॉस OTT 2 के विनर हैं।

यह भी पढ़ें:
मनीषा रानी और एल्विश यादव की दोस्ती खत्म!, यूट्यूबर की इस हरकत से किया अनफॉलो

10. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और ध्रूव राठी (Elvish Yadav-Dhruv Rathee) की भी तू-तू मैं-मैं हो चुकी है।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब