
Yuvika Chaudhary On Mahhi Vij: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Date 20) इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर हर तरफ बातें हो रही हैं। इस बीच, अभिनेत्री युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने अभिनेत्री माही विज (Mahii Vij) के गेम को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। साथ ही उन्होंने इस बात से भी पर्दा हटाया कि आखिर माही विज ने सालों बाद क्यों बिग बॉस 20 में आने को लेकर हां कहा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आजकल लोग जल्दी जज करने लगते हैं।
रेड कार्पेट पर मीडिया से युविका चौधरी ने खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे उनकी खास दोस्त को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने उनका समर्थन किया। युविका ने कहा, "माही दिल की बहुत साफ और इमोशनल इंसान हैं। उनका प्यार और जज्बात दोनों ही बहुत एक्सट्रीम हैं, जिसकी वजह से कई बार लोग उन्हें गलत समझ लेते हैं। युविका ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि किसी को भी बिना समझे जज नहीं करना चाहिए, बल्कि उनकी खूबियों को देखना चाहिए।
युविका चौधरी ये आगे जब माही विज के गेम को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "जैसे वो बाहर हैं, वो वैसे ही अंदर खेल रही हैं। पर अलग-अलग नजर आ रहा है, कोई पॉजिटिव में ले रहा है, कोई नेगेटिव में ले रहा है। वो बहुत दिल की बन्दी है, उसकी इमोशंस भी एक्सट्रीम हैं, उसका प्यार भी एक्सट्रीम है और वो ऐसी ही है और जब ऐसे लोग बहुत जल्दी जज किए जाते है।
युविका ने आगे कहा, "मैं यही बोलूंगी कि जज ना करके एक इंसान को देखो तो आपको खूबियां नजर आने लगेंगी। सबकी अपनी जर्नी होती है और हर इंसान बहुत अच्छा होता है। उसके उतार-चढ़ाव जिंदगी में उसको वैसा बना देते हैं और मजबूत बना देते हैं। वो बहुच अच्छी इंसान है। वो एक सिंगल मदर है, बहुत मेहनत कर रही है। उसे दिल से प्यार कीजिए। उसने इंडस्ट्री में बहुत मेहनत की है और उसे इस प्यार की जरूरत है। बहुत सालों से ये शो आ रहा था, पर उसने बहुत सोच समझ कर अपने बच्चों के लिए फैसला किया है।
युविका ने आगे बताया, माही अकेले अपने बच्चों को भविष्य बनाना चाहती है। उसने सोचा होगा कि अब उसे और आगे बढ़ना चाहिए। मेरी यही कामना है कि उसे वो सारी खुशियां मिले जिसकी वह हकदार हैं। और बाकी के कंटेस्टेंट भी बहुत अच्छा कर रहे हैं। लेकिन क्योंकि मैंने माही को पर्सनली देखा है, इसलिए मैं चाहती हूं उसके साथ सब अच्छा हो।"