उदयपुर

टूटा 14 साल का रेकॉर्ड, फेस्टिव सीजन में लेकसिटी पहुंचे 2.37 लाख से अधिक मेहमान, क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में मचेगी धूम

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार लेकसिटी में पिछले 10 माह में सर्वाधिक पर्यटक नवंबर में पहुंचे। जनवरी में यह आंकड़ा 2 लाख 7 हजार 931 तक रहा था। इसके बाद अब तक इतने पर्यटक नहीं पहुंचे थे।

2 min read
Dec 10, 2024
File Photo-Patrika

Udaipur News: लेकसिटी में इस बार साल की शुरुआत से अंत तक टूरिस्ट फ्लो अच्छा रहा है। नवंबर में फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे हैं। ऐसा 14 साल में पहली बार हुआ है जब नवंबर में पर्यटकों का आंकड़ा 2.37 लाख से पार पहुंचा है। इस माह में कुल 2 लाख 37 हजार 992 पर्यटक पहुंचे, इनमें कुल 2 लाख 16000 देसी पर्यटक हैं। जबकि पिछले साल नवंबर माह में कुल 2.36 पर्यटक लेकसिटी आए थे।

ये भी पढ़ें

दौसा बोरवेल हादसा, 18 घंटे से फंसा है मासूम, कैमरे में दिखी मूवमेंट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अब क्रिसमस, न्यू ईयर के जश्न, ग्राफ ऊंचा रहने की उम्मीद


पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार लेकसिटी में पिछले 10 माह में सर्वाधिक पर्यटक नवंबर में पहुंचे। जनवरी में यह आंकड़ा 2 लाख 7 हजार 931 तक रहा था। इसके बाद अब तक इतने पर्यटक नहीं पहुंचे थे। वहीं, नवंबर में रिकॉर्ड 2.37 पर्यटक पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 2 लाख 16 हजार रही। वहीं, विदेशियों की संख्या 21 हजार 992 रही, जो काफी हद तक कोरोना से पहले तक के ग्राफ तक पहुंचा है। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि दिसंबर में कई बड़े अयोजन होते हैं। वहीं, क्रिसमस, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के साथ शिल्पग्राम उत्सव आदि के साथ इस समय पर्यटन का पीक रहता है। इससे पर्यटकों का साल भर का आंकड़ा 20 लाख के करीब होने की उम्मीद है।

14 वर्षों में नवंबर में आए पर्यटक

वर्ष - देसी - विदेशी - कुल पर्यटक

2023 - 215000 - 21299 - 236299

2022 - 174900 - 10510 - 185410

2021 - 160000 - 916 - 16916

2020 - 54650 - 180 - 54830

2019 - 132610 - 24950 - 157560

2018 - 130980 - 28628 - 159608

2017 - 105510 - 25388 - 130898

2016 - 101912 - 25873 - 127785

2015 - 94912 - 24531 - 119443

2014 - 90812 - 22725 - 113537

2013 - 90423 - 25709 - 116132

2012 - 64026 - 28697 - 92273

2011 - 66665 - 24436 - 91101

2010 - 63780 - 24185 - 87965

इस साल अब तक आए पर्यटक

माह - देसी - विदेशी - कुल

नवंबर - 216000 - 21992 - 237992

अक्टूबर - 155000 - 17490 - 172490

सितम्बर - 154000 - 7297 - 161297

अगस्त - 148000 - 9192 - 157192

जुलाई - 120000 - 5820 - 125820

जून - 107500 - 2288 - 109788

मई - 103500 - 3010 - 106510

अप्रेल - 94000 - 8509 - 102509

मार्च - 146000 - 20634 - 166634

फरवरी - 142300 - 21563 - 163863

जनवरी - 189500 - 18431 - 207931

Updated on:
10 Dec 2024 11:26 am
Published on:
10 Dec 2024 11:18 am
Also Read
View All

अगली खबर