इस घटना के 18 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाला जा सका है। मंगलवार सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चल रहा है। दौसा में रेस्क्यू टीमों ने बोरवेल के करीब 50 फीट से अधिक गहरा खोद लिया है। आर्यन को पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। एनडीआरफ तकनीक से भी निकालने का प्रयास कर रही है। एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और अन्य टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। साथ ही मशीनों से लगातार खुदाई का काम जारी है। करीब दस जेसीबी व एल एण्ड टीम मशीन से तेजी से मिट्टी निकाली जा रही है।