23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Raksha Kavach: शातिर ठगों ने बदला अपना तरीका, अब कॉलेज के छात्रों को झांसा देकर बना रहे हैं शिकार, जानिए कैसे

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: जालसाजों की कॉलेजों में घुसपैठ, जयपुर शहर में ठगी की रकम के लेन-देन के कई मामले आए सामने, पीड़ितों की मुसीबत बढ़ी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 10 Dec 2024, 1:56 PM IST

Patrika Raksha Kavach Abhiyan

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: साइबर ठगों ने कॉलेजों में भी अपनी घुसपैठ जमा ली है। साइबर ठग कॉलेज छात्रों के खातों का ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल कर रहे हैं। गिरोह का सरगना किसी भी एक छात्र को चंगुल में फंसाकर अन्य छात्रों को शिकार बना रहे हैं। राजधानी जयपुर व आस-पास के क्षेत्रों में ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं। अब परिजन बच्चों के भविष्य की चिंता को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं। कई बच्चे ऐसे भी हैं जिन्होंने परिचित की बातों में आकर ठगों को अपना बैंक खाता उपयोग में लेने को दे दिया। परिजन पहले ही सतर्क रहें और बच्चों के खातों में जमा होने वाली राशि की पूरी जानकारी रखें।

शेयर मार्केट का नाम, ठगी की रकम का लेन-देन

महेश नगर निवासी मनीष (परिवर्तित नाम) ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे रिश्तेदार युवक ने बैंक खाता उपयोग में लेने को कहा। खाते में शेयर मार्केट की रकम जमा करने का झांसा दिया। एक बार ट्रांजेक्शन करने पर 2 हजार रुपए देने को कहा। रिश्तेदार युवक के खाते से दो बार में ढाई लाख रुपए मेरे खाते में जमा हुए। रिश्तेदार ने एटीएम व चेक से दो बार में रकम निकाल ली। तीन दिन पहले बैंक खाता ब्लॉक हो गया तो ब्रांच में संपर्क किया, तब पता चला कि कर्नाटक पुलिस ने उसका बैंक खाता फ्रीज करवाया है। कर्नाटक के एक व्यक्ति के साथ 38 लाख की साइबर ठगी हुई थी। उस रकम में से ढाई लाख रुपए खाते में जमा हुए थे। मनीष और उसके माता-पिता अब इधर-उधर भटक रहे हैं।

कॉलेज में मिला, जानता ही नहीं

जयपुर के सोडाला निवासी महेश (परिवर्तित नाम) ने बताया कि वह कॉलेज छात्र है। पिछले दिनों कॉलेज में एक युवक मिला था। युवक ने शेयर मार्केट का काम करने का झांसा दिया। युवक के कहने पर झांसे में आ गया और उसे अपना बैंक खाता उपयोग में लेने को दे दिया। अब पता चला कि उसके बैंक खाते में साइबर ठगी की रकम जमा हुई थी, जिसे युवक ने निकलवा लिया था। युवक के बारे में इतना ही जानता है कि वह नींदड़ निवासी है। इसके अलावा उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अब समझ में नहीं आ रहा क्या करूं।

यह भी पढ़ें- मेवात में 1300 से अधिक ठग गिरफ्तार, 130 नाबालिग निरुद्ध

पुलिस को दें सूचना

  • * किसी के कहने पर आपने बैंक खाता दूसरे को उपयोग में लेने को दिया है तो उसमें जमा होने वाली रकम को फ्रीज करवा दें।
  • * आपसे कोई बैंक खाता उपयोग में लेने को कहता है तो उस व्यक्ति के संबंध में स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दें।
  • * परिजन बच्चों के बैंक खाते में जमा होने वाली रकम की जानकारी रखें कि पैसा कहां से आया है, गलत तरीके से पैसा आया है तो उसे फ्रीज करवाकर पुलिस को सूचना दें।

यह भी पढ़ें- सावधान रहें, यूट्यूब चैनल मोनोटाइज के बहाने बैंक खाता कर रहे खाली

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग