उदयपुर

video : राजसमंद के देलवाड़ा से मूर्तियां बेचने उदयपुर आए तस्करों को मूर्तियों समेत पकड़ा, दो गिरफ्तार

-उदयपुर में मूर्तियां बेचने के फिराक में घूमते हुए पुलिस ने धर दबोचा
2 min read
Jun 01, 2018
ACCUSED ARRESTED
video : राजसमंद के देलवाड़ा से मूर्तियां बेचने उदयपुर आए तस्करों को मूर्तियों समेत पकड़ा, दो गिरफ्तार

चंदन स‍िंह देवड़ा/ उदयपुर .पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और भूपालपुरा थाना पुलिस ने 300 से 500 साल पुरानी पीतल की बेशकीमती मूर्तियों को बेचने के फिराक मेंं घूम रहे दो लोगोंं को पकड़ा है। यह दोनोंं आरोपित देलवाड़़ा़ के रहने वाले हैं। बरामद मूर्तियों मे दो जैन भगवान की होकर पुरामहत्व की है। इन मूर्तियों पर संवत 1490 की इबारत लिखी हुई है। पुलिस इन मूर्तियों को प्रथम द्ष्टया चोरी की मानते हुए आरोपियोंं से पूछताछ कर रही है। वहींं पुरातत्व विभाग से भी इन मूर्तियों के संबंध मेंं वास्तविक जानकारी जुटाई जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हर्ष रत्नू ने बताया कि शहर मे पुरानी मूर्तियों को बेचने वाला एक गिरोह घूम रहा है। इस पर यातायात निरीक्षक गोवर्धनसिंह,स्पेशल टास्क फोर्स टीम को अलर्ट किया गया। इसके साथ ही वृत्ताधिकारी पूर्व भगवतसिंह हिंगड,वृत्ताधिकारी पश्चिम भंवरसिंह हाडा, भूपालपुरा थानाधिकारी हरेन्द्रसिंह सोदा के नेत्तत्व मे टीम का गठन किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि बंशीपान गली में दो संदिग्ध लोग पीतल की पुरानी मूर्तियां लाखों रूपए मेंं बेचने के लिए घूम रहे हैंं। पुलिस ने इनको दबोच लिया। इनके पास से एक बैग मिला जिसमे पीतल की चार बेशकीमती मूर्तियां मिली जिनका वजन करीब 11 किलो 350 ग्राम था। दोनोंं से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषप्रद जवाब नहींं दे सके और ना ही इनके पास कोई मूर्तियों के संबंध मेंं आवश्यक कागजात मिले।

इस पर पुलिस ने रामनाथ कालबेलिया पुत्र गजानाथ कालबेलिया निवासी बाबा कॉलोनी देलवाडा और महेन्द्र यादव पुत्र बंशीलाल निवासी बस स्टेण्ड देलवाडा के खिलाफ भूपालपुरा थाने मे 25/30 प्राचीन स्मारक एवं पुरातत्वीय स्थान एवं अवशेष अधिनियम 1958,20 भारतीय खजाना अधिनियम 1878 एवं 379,411 में प्रकरण दर्जकर गिरफतार किया। इनके कब्जे से चारों बेशकीमती मूर्तियों को जब्त कर लिया है। मूर्तियों के साथ दो आरोपितोंं को गिरफतार करने में हैडकांं.राजेश मेहता,कां. योगेश कुमार,प्रहलाद पाटीदार,अखिलेश्वर कुमार,गणेशसिंह,सलीम खां,यशपाल का विशेष योगदान रहा।

Updated on:
02 Jun 2018 09:58 am
Published on:
01 Jun 2018 08:26 pm