उदयपुर

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग के मामले में दो और गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को दो और वांछितों को गिरफ्तार किया।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 2:07 PM IST
crime

उदयपुर . भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो और वांछितों को गिरफ्तार किया।

हिरणमगरी थानाधिकारी जितेंद्र आंचलिया के नेतृत्व में टीम ने राठीजी का चौक, खेरादीवाड़ा निवासी समीर रजा उर्फ बाबा टाइगर पुत्र इकबाल हुसैन एवं नयाधर नेला, दत्तात्रेय आश्रम रोड गोवद्र्धन विलास निवासी मोहम्म्द जमील पुत्र मोहम्म्द रफीक को चित्तौडगढ़़ से गिरफ्तार किया। आरोपित समीर ने पुलिस के समक्ष कबूला कि सोयल अख्तर उर्फ सोनू बच्चा से उसकी दोस्ती है। इसके चलते ही सोयल ने उन्हे 25 अप्रेल की सुबह 11 बजे खेरादीवाड़ा बुलाया था। सोयल ने उन्हें रैकी करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोपितों ने बताया कि उनकी रैकी के बाद आरोपित सोयल एवं मोहम्मद सर्फराज ने मंडल अध्यक्ष कुंदनसिंह चौहान पर फायरिंग की थी। गौरतलब है कि पूर्व में पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस आरोपित के कब्जे से काम में ली गई पिस्टल मय दो जिंदा कारतूस एवं बाइक बरामद की। दो बाल अपराधियों को डिटेन किया जा चुका है। सोयल अख्तर एवं सरफराज वर्तमान में पुलिस रिमांड पर हैं।

स्टेपल थैली में मिले सवा छह लाख जब्त

उदयपुर . हिरणमगरी थाने से कुछ दूरी पर मुख्य सडक़ के डिवाइडर के समीप लावारिस हालत में मिली करीब सवा लाख रुपए से भरी थैली दो युवाओं ने पुलिस को सुपुर्द की। मौके पर थैली का कोई वारिस नहीं मिलने पर पुलिस ने संबंधित 6 लाख 24 हजार 5 सौ रुपए भरी थैली सीआरपीसी की धारा 102 के तहत जब्त की। थाना प्रभारी जितेंद्र आंचलिया ने बताया कि 3 मई की रात करीब 9.30 बजे वीआईपी कॉलोनी निवासी युवराजसिंह (27) पुत्र सुरेंद्रसिंह भाटी एवं सेक्टर 5 हिरण मगरी निवासी राजसिंह (23) पुत्र मोहनसिंह राठौड़ को रुपयों भरी यह थैली संदिग्ध हालात में डिवाइडर के समीप से मिली। दोनों ही युवाओं ने संबंधित थैली हिरणमगरी थाना पुलिस को सुपुर्द की। युवाओं ने पुलिस को बताया कि वह सेवाश्रम पुलिया से घर की ओर लौट रहे थे तभी उन्हें रुपयों भरी यह थैली मिली। गौरतलब है कि युवराजसिंह भाटी के पिता भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों में बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयपुर में तैनात हैं।

Published on: