उदयपुर

खरसाण मेंं मां अंबे को गाजे बाजे के साथ धराया 56 भोग…हुई महाआरती

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Oct 22, 2018
56 bhog
janamashtami 2018 - bhog for shrikrishna

नरेंद्र मेनारिया/ खरसाण. खरसाण गांंव में जय अँबे मेनारिया व्यापार मंडल खरसाण की ओर से अंबामाताजी को 56 भोग धराया गया। ग्रामीणोंं ने बताया कि जय अंबे मेनारिया व्यापार मंडल खरसाण की ओर से अंबामाता को 56 तरह के व्यंजनोंं का भोग लगाया गया । गांंव के सभी लोग प्रात 9 बजे हनुमान मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। वहांं पर अलग अलग 56 थालियोंं मेंं 56 प्रकार के व्‍यंजनों को सजाया गया । हनुमान मंदिर प्रांगण में गांंव की महि‍लाएंं , बच्चे , बुजुर्ग वहांं पर एकत्रित हुए। वहांं से बेंडबाजोंं के साथ गांंव के प्रमुख स्थानोंं बडे़ मंदिर , आणवरली , जुना कुआंं, टेवटा चौक होते हुए महि‍लाएंं , पुरूष नाचते हुए अंबामाता मंदिर पहुंंचे वहांं पर माता को सभी प्रकार के व्यंजनोंं का भोग लगाया । उसी समय महाआरती भी की गई । युवाअाेें द्वारा इस 56 भोग के कार्यक्रम के तहत अंबामाता के मंदिर को 2500 गुब्‍बारोंं से डेकोरेशन किया गया । इस 56 भोग कार्यक्रम मे करीब पंद्रह सौ लोग शामिल हुए । शाम को व्यापार मंडल की ओर महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें मेनार , वाना, रूंडेडा, बाठरडा, मावली, खेरोदा , इंंटाली , गवारडी, निलोद, चौरवडी, चौखडी, मादडी, चीरवा, बेदला, करजेली, कुमारखेडा, हरियाखेडी, बागडोला, चितौडगढ, उदयपुर, इंदौर , बांसडा, कलवल, वडवई, सालेडा, विजयपुरा, भटवेर, आदि‍ गांवोंं से करीब 4 हजार लोगोंं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

Published on:
22 Oct 2018 02:00 pm