
उदयपुर. सकल अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन जयंती बुधवार को मनाई जाएगी। प्रवक्ता नारायण अग्रवाल ने बताया कि मुख्य समारोह के तहत शहर की सभी पंचायतों की ओर से सामूहिक रूप से बुधवार को गुलाबबाग स्थित राजस्थान महिला विद्यालय प्रांगण में सुबह 7.30 बजे से आयोजन किया जाएगा।
शोभायात्रा में समाज की 51 से भी अधिक महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर चलेगी। महाराजा अग्रसेन एवं उनके अठारह पुत्रों के संग भव्य दरबार की झांकी शामिल होगी। व्यसन मुुक्ति के साथ-साथ अनेक भव्य झांकियां शोभायात्रा में शामिल होगी। पांचों समाज के महासचिव अग्रवाल वैष्णव समाज के संजय अग्रवाल कानूंगा, प्रवासी अग्रवाल समाज के राजेश अग्रवाल, लक्ष्करी अग्रवाल पंचायत के शिव प्रकाश अग्रवाल, अग्रवाल दिगम्बर जैन पंचायत के अशोक अग्रवाल, धानमण्डी अग्रवाल समाज के जगदीश चन्द्र भण्डारी, मुख्य संयोजक जयन्ती कैलाश चन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बंसल एवं स्वागत समिति अध्यक्ष मदलाल अग्रवाल, रामचन्द्र अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल आदि शामिल होंगे।
अग्रसेन मनोरंजन मेले में हुई प्रतियोगिताएं
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल वैष्णव समाज की ओर से सोमवार को आरसीए ग्राउण्ड में खेलकूद प्रतियेागिताओं का आयोजन हुआ। वहीं शाम के समय सूरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में अग्रसेन मनोरंजन मेले का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में समाजजनों एवं बच्चों ने शिरकत की। प्रवक्ता दिनेश बंसल ने बताया कि आरसीए में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में दीपक गुप्ता एवं टीम ने प्रवीण बंसल टीम के खिलाफ जीत दर्ज कराई। इसी तरह मेले में अन्य आकर्षक आयोजनों में समाजजनों के चेहरे खुशी से ओतप्रोत दिखाई दिए। बतौर अतिथि कैलाश अग्रवाल, श्याम मेड़तिया, विमल मंगल, जेपी अग्रवाल एवं अन्य मौजूद थे।
इधर, श्रीधानमंडी अग्रवाल समाज की ओर से भी विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन हुए।