उदयपुर

अप्रेल में 4 साल के सबसे अधिक हवाई यात्री, कोरोना काल में केवल 3 और अब 1 लाख पार

उदयपुर एयरपोर्ट पर गत सालों की तुलना में बढ़ा यात्री भार, इस साल अप्रेल माह में सर्वाधिक, कोरोनाकाल के बाद लगातार बढ़ा हवाई सफर करने वालों का ग्राफ

less than 1 minute read
May 04, 2023
,,

इस साल महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पिछले 4 सालों की तुलना में यात्री भार में इजाफा हुआ है। वहीं उड़़ानें भी बढ़ी हैं। उदयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से हर माह जारी होने वाले आंकड़ों में सामने आया है कि इस साल अप्रेल माह में 1 लाख 5 हजार 640 यात्रियों ने सफर किया, जबकि वर्ष 2022 में 76097 यात्रियों ने हवाई सफर किया था। इसमें 29 हजार 543 यात्रियों का इजाफा हुआ है। वहीं कोरोना काल में कभी एक समय ऐसा भी था जब केवल 3 यात्रियों ने अप्रेल माह में हवाई सफर किया था। इसके बाद जैसे-जैसे हालातों में सुधार हुआ, वैसे-वैसे यात्रीभार बढ़ता रहा।

एयरक्राफ्ट मूवमेंट भी बढ़ा

उदयपुर एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट मूवमेंट की बात करें तो गत सालों की अपेक्षा अप्रेल माह में इस साल ये 905 रहा। वहीं वर्ष 2022 में ये 587 रहा। अब समर शेड्यूल भी लागू हो गया है और छुटि्टयों में लोग घूमने भी निकलेंगे, जिसके लिए बुकिंग्स शुरू हो गई हैं। ऐसे में पैसेंजर फुटफॉल इस बार अधिक बढ़ने की संभावना है। वर्तमान में मुंबई, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, इंदौर, हैदराबाद, बेंगलूरू, अहमदाबाद के लिए 16 उड़ानें हैं।

अप्रेल माह में पिछले चार साल की स्थिति -

2023 : 105640

2022 : 76098

2021 : 33191

2020 - 03

पिछले 4 सालों में उड़ानों की स्थिति -

2023 : 905

2022 : 587

2021 : 447

2020 - 04

इस साल हवाई यात्रियों की स्थिति -

अप्रेल - 105640

मार्च - 140911

फरवरी - 158838

जनवरी - 152263

इस साल उड़ानों की स्थिति -

अप्रेल - 905

मार्च - 1179

फरवरी - 1296

जनवरी - 1367

Updated on:
04 May 2023 11:34 pm
Published on:
04 May 2023 11:33 pm
Also Read
View All