धानमंडी थाना पुलिस ने नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया जबकि मौके से उसका पुत्र भाग छूटा।
धानमंडी थाना पुलिस ने नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया जबकि मौके से उसका पुत्र भाग छूटा।
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि धानमंडी थाने पर तैनात प्रशिक्षु आरपीएस ऋषिकेश मीणा को मुखबिर से सूचना मिली कि मीरा होटल के पीछे नयापुरा में हरीश व उसके पिता नारायणलाल ने अपने मकान में प्रथम तल पर एक कमरे के गोदाम में बना रखा है। जहां पर नकली घी बनाकर बेचते हैं। सूचना पर हेड कांस्टेबल बालूराम को चार पांच सौ के नोट लघु हस्ताक्षर कर देकर वहां भेजा। बालूराम ने पैसे देकर पांच डिब्बे बुक करवाए। उसके बाद मीणा ने हेड कांस्टेबल रामकुमार, कांस्टेबल कालूलाल, बलवंत सिंह, ओमप्रकाश के साथ मकान पर दबिश दी, वहां पर उन्हें बालूराम मिल गया। कमरे में आने पर नारायणलाल डिब्बों को ऊपर नीचे करते हुए मिला जबकि उसका पुत्र हरीश भनक लगने से भाग छूटा।
पुलिस को मौके पर 15 किलो नोवा घी के 4 डिब्बे, सरस घी के दो, फ्राई टाइम का स्टीकर लगा हुआ एक डिब्बा इसमें करीब 40.5 किलो ग्राम घी भरा मिला। हरि वनस्पति के 10 डिब्बे, फ्राई टाइम मार्क सोयाबीन तेल के 8 डिब्बे, इनमें एक डिब्बे पर पालीवाल देशी घी का लेबल अंकित था। इसके अलावा लाईफॉल रिफाइंड पोमॉलिव तेल के दो डिब्बे घी बनाने में प्रयुक्त गैस चूल्हा, टंकी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा एक, दो पैक करने की मशीन, एक हथोड़ी, तीन खुरपा, चार नए ढक्कन, 70 नोवा घी के एक एक किलो के खाली पैकिंग के गत्ते, सरस घी के गत्ते, दो चेला तथा प्लास्टिक की बोतल में एसेन्स मिला। पुलिस ने सभी को जब्त कर नारायण लाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पुत्र के साथ नकली घी बनाना स्वीकार किया। उसके पास बोगस ग्राहक से लिए हस्ताक्षरशुदा नोट मिल गए।