उदयपुर

Good News: देश में स्थापित होगी 500 अटल टिंकरिंग लैब, सरकारी निकाय या स्कूल में होगी शुरू

नई उड़ान : ‘बाल वैज्ञानिक’ को ‘एटीएल’ के पंख
2 min read
• •
Apr 12, 2018
atal tinkering labs

भुवनेश पंड्याा/ उदयपुर . केन्द्र सरकार देश में 500 अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) स्थापित करेगी। ये किसी भी सरकारी निकाय या स्कूल में शुरू होगी। बता दें कि प्रदेश के चूरू जिले के राजकीय मोहता बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में दो माह पहले राजस्थान की पहली एटीएल शुरू हो चुकी है। लैब स्थापना में उन्हीं स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति गत तीन वर्षों में 75 प्रतिशत से अधिक हो। साथ ही गत तीन वर्षों में बोर्ड परीक्षा परिणाम भी देखा जाएगा। अगर बजट की जरूरत होगी तो ये लैब उपलब्ध करवाएगी।


ये होगा लैब में
आईआर सेंसर से लेकर थ्री डी प्रिंटर्स और अल्ट्रा सोनिक सेंसर जैसे आधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे। इंटेल टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इन लैबों में तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।
ठ्ठ नीति आयोग के अनुसार यदि भारत में अगले तीन दशक तक विकास आठ से दस प्रतिशत तक कायम रखना है तो यह जरूरी है कि समस्याओं के समाधान के लिए अभिनव प्रयोग हों।
ठ्ठ लैब में समय-समय पर क्षेत्रीय व राष्ट्रीय प्रदर्शनी, कार्यशालाएं, उपकरणों की डिजाइनिंग प्रतियोगिताएं, नियमित अन्तराल में बड़े-बड़े नामचीन लोगों की व्याख्यान शृंखलाएं होंगी।


अवधारणा और प्रयोग के अवसर
एटीएल की अवधारणा डू इट योर सेल्फ पर आधरित है। इनमें छात्रों की स्वयं की कल्पना व रचनात्मक कौशल व स्वप्रेरणा का विकास होगा। लैब में विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के विभिन्न पहलुओं को समझने के साथ औजारों व उपकरणों का इस्तेमाल कर कुछ नया करने का अवसर दिया जाएगा।


इनका कहना है
ये लैब आने वाले दिनों में विद्यार्थियों को नई दिशा देगी। नए विचारों के लिए ये बेहतर परिणाम लेकर आएगी। हम चाहते हैं कि उदयपुर जिले को अधिक से अधिक लैब मिले।
नरेश डांगी, जि.शि.अ. (माध्यमिक)

Published on:
12 Apr 2018 08:48 pm