18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बड़े संत ने दी चेतावनी, राम मंदिर नहीं बना तो मोदी सरकार को चुकानी होगी बड़ी कीमत

मतदाताओं ने वर्ष 2014 में भाजपा को केन्द्र और 2017 में उत्तरप्रदेश में सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत इसलिए दिया था कि वह अयोध्या में राम मंदिर बनाए
2 min read
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Apr 12, 2018

Ram temple

नई दिल्ली। राम मंदिर बनाने का वादा कर केंद्र में सत्ता पर काबिज नरेंद्र मोदी सरकार एकबार फिर संत समाज के निशाने पर है। खुद श्री राम जन्मभूमि और श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास ने बीजेपी को चेतावनी दी है। नृत्य गोपालदास ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर नहीं बना तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

'भाजपा को चुकानी होगी बड़ी कीमत'
श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष ने कहा कि देश के मतदाताओं ने वर्ष 2014 में भाजपा को केन्द्र में सरकार और 2017 में उत्तरप्रदेश में सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत इसलिए दिया था कि वह अयोध्या में राम मंदिर जल्द बनाये। लोकसभा देश की सर्वोच्च संस्था है, वहां से कानून बनाकर जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए भाजपा राम जन्मभूमि के पवित्र स्थान पर दिव्य राम मंदिर का निर्माण कराये, अन्यथा वह इसकी बड़ी कीमत चुकाएगी।

'जनता की भावनाओं सरकार नहीं कर रही सम्मान'
150 वर्षों बाद आयोजित 10 दिवसीय श्रीराम यज्ञ महोत्सव और ज्ञानयज्ञ महोत्सव में शामिल होने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ पहुंचे महंत ने केंद्र की मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता की भावनाओं का सम्मान नहीं करते हुए चार वर्षों का समय निकाल दिया, जिससे साधु-संत और देश की जनता में मोदी सरकार से मोहभंग हो रहा है।

'राम दर्शन लायक मोदी के पुण्य नहीं'
जब उनसे पूछा गया कि चार वर्षों की अवधि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन नहीं किए तो उन्होंने कहा कि मोदी ने ऐसे पुण्य नहीं किए हैं कि वह दर्शन करने अयोध्या आ सकें। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लगातार मंदिर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी अत्यंत धार्मिक स्वभाव की महिला थीं और वह उनका अनुसरण कर सीख रहे हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।