उदयपुर

उदयपुर में लुटेरों ने गैस कटर से एटीएम काटने की करी कोशिश लेकिन इस वजह से बच गयी राशि, गार्ड से भी की मारपीट

उदयपुर . सुखेर थाना क्षेत्र के कविता गांव के बस स्टैण्ड पर स्थित एबीआई के एटीएम को दो दिन पूर्व दो लुटेरों ने फिर गैस कटर से काटने का प्रयास किया।
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 12:03 PM IST
atm
Women change women's ATMs Looted money

मोहम्मद इलियास / उदयपुर . सुखेर थाना क्षेत्र के कविता गांव के बस स्टैण्ड पर स्थित एबीआई के एटीएम को दो दिन पूर्व दो लुटेरों ने फिर गैस कटर से काटने का प्रयास किया। गनीमत रही कि सिलेंडर में गैस खत्म हो गई। इससे पूर्व लुटेरों ने गार्ड से मारपीट की एवं एयरगन दिखाकर धमकाया। पुलिस ने ब्रांच मैनेजर अर्चनासिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस ने बताया कि कविता बस स्टैण्ड पर स्थित एसबीआई के एटीएम पर 6 मई की रात को दो लुटेरे पहुंचे। उस वक्त गार्ड सायरा निवासी दिनेश प्रजापत सो रहा था। उन्होंने एटीएम के बाहर व अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे छिडककऱ स्क्रीन को धुंधली कर दी। बाद में एक लुटेरे ने सोते हुए गार्ड को दबोच दिया तथा दूसरे ने एटीएम का शटर गिरा दिया। दोनों ने गार्ड के साथ मारपीट की तथा रूमाल से उसका मुंह बांध दिया। बाद में आरोपितों ने उसे एयरगन दिखाकर धमकाया। इसके बाद एक लुटेरा बाहर से गैस कटर व टंकी लेकर आया।

एक घंटे तक दोनों ने गार्ड के सामने ही एटीएम मशीन के लॉक तोड़े। करीब एक घंटे तक लगातार गैस कटर चलने से टंकी में गैस खत्म हो गई और वे सफल नहीं हो पाए। इस पर दोनों ने झुंझलाते हुए गार्ड को फिर पीटा और यह धमकी दी कि दस मिनट से पहले बाहर निकला तो गोली मार देंगे। गार्ड बाहर आया तब तक वे फरार हो गए। तडक़े तक बैंक की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। गार्ड के बताए हुलिये के आधार पर आसपास में दबिश दी गई लेकिन उनका पता नहीं चला।

पिछली वारदातों के आरोपितों का पता नहीं
गत दिनों शहर के तितरड़ी व डबोक में महज 22 मिनट में दो एटीएम काटकर 24 लाख रुपए की नकदी पार करने वाले हरियाणा व राजस्थान के आरोपितों को पुलिस ने भले ही नामजद कर लिया लेकिन वे उन्हें अब तक पकड़ में नहीं पाई। गौरतलब है कि भरतपुर जिले में एक आरोपित को पकडऩे के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों ने हमला कर दिया था।

Published on: