उदयपुर

नोटों के बंडल नहीं…, ATM का पूरा रैक ही उड़ा ले गए बदमाश, CCTV फुटेज देख उड़ जाएंगे होश

सलूम्बर में हुई एटीएम लूट की घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. वीडियो में दिख रहे समय के मुताबिक बदमाशों ने इस लूट कांड को रात में 3 बजे के बाद अंजाम दिया.
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 May 2025, 4:09 PM IST
Bank of India ATM looted at Salumbar
एटीएम लूट का सीसीटीवी फुटेज।

उदयपुर । सलूम्बर जिला मुख्यालय से एटीएम लूट की खतरनाक वारदात सामने आई है. इस वारदात में लुटेरों ने एटीएम से 8.35 लाख रुपये लूट ले गए है. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

सलूम्बर में हुई एटीएम लूट की घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. वीडियो में दिख रहे समय के मुताबिक बदमाशों ने इस लूट कांड को रात में 3 बजे के बाद अंजाम दिया. वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि लुटेरे एक लग्जरी गाड़ी से आते हैं. बिना किसी डर के वे सीधा गैस कटर लेकर एटीएम में घुस जाते हैं.

करेंसी का पूरा रैक ले जाते दिखा बदमाश

इस दौरान लुटेरे 5 मिनट के अंदर ही एटीएम को गैस कटर से काट देते हैं और नोटों के बंडल के साथ ही पूरा पैसों वाला रैक ही उठा लाते हैं. जिस एटीएम पर लूट हुई, यह एटीएम बैंक ऑफ इंडिया का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, एटीएम से 8 लाख 35 हजार की लूट हुई.

लूट में 4-5 बदमाश शामिल होने की आशंका

शनिवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. वीडियो देखने के बाद लोगों को उम्मीद है कि इस वारदात में 4 से 5 बदमाश शामिल हो सकते हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही और भी सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है. फिलहाल, अभी तक लुटेरों के बारे में पुलिस को खास जानकारी नहीं मिल पाई है.

Updated on:
3 May 2025, 4:09 PM IST
Published on: