उदयपुर

भजनलाल सरकार गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश के 505 संतों का करेगी सम्मान, विभाग ने तैयार की सूची

संतों के सम्मान की सूची में प्रत्येक जिले का प्रतिनिधित्व ध्यान में रखा गया है।

less than 1 minute read
Jul 09, 2025
Photo- CM Bhajanlal X Handle

गुरु पूर्णिमा के मौके 10 जुलाई को सरकार संतों के द्वार पहुंचेगी। प्रदेशभर में 505 संतों का सम्मान किया जाएगा। देवस्थान विभाग ने इसके लिए 20 लाख से ज्यादा का बजट तय किया है, वहीं प्रदेशभर से संतों की सूची तैयार की गई है।

सभी जिलों में राज्य सरकार की ओर से जनप्रतिनिधि और अधिकारी संतों का सम्मान करने पहुंचेंगे। संतों के सम्मान की सूची में प्रत्येक जिले का प्रतिनिधित्व ध्यान में रखा गया है। देवस्थान विभाग के अधीन राजस्थान से बाहर मथुरा के कुछ धर्म स्थल भी हैं। लिहाजा मथुरा के भी 8 संतों के नाम सूची में जोड़े गए हैं। सम्मान के तौर पर संतों को दक्षिणा राशि के साथ फल-प्रसाद आदि भेंट किए जाएंगे। प्रत्येक संत पर 4 हजार रुपए राशि खर्च करना तय किया गया है।

ये भी पढ़ें

गहलोत राज के अंतिम 6 माह के निर्णयों की समीक्षा फिर टली, 2 माह बढ़ाया मंत्रियों ने समिति का कार्यकाल

पिछले साल सूची में थे 240 नाम

भजनलाल सरकार के कार्यकाल में गुरु पूर्णिमा पर पहली बार पिछले साल संतों का सम्मान किया गया था। पिछले साल देवस्थान विभाग की ओर से बनी सूची में 240 नाम ही थे, जिसमें इस साल विस्तार करते हुए दुगुने से ज्यादा नाम रखे गए हैं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में 2400 करोड़ रुपए के बिजली बिल में मिलेगी राहत, विभाग ने बनाई नई योजना

Published on:
09 Jul 2025 09:20 am
Also Read
View All

अगली खबर