उदयपुर

video : घर से दो दिन से लापता थे बच्चे, तीसरे दिन इस हालत में मिले दोनों के शव, घर में मचा कोहराम

लापता हुए बच्‍चों के शव मिले गहरे भरे पानी के गड्ढे से, परिजनों के उड़़े़े होश, कल होगा पोस्‍टमार्टम

2 min read

उदयपुर . शहर के सज्जनगर कच्ची बस्ती के पास बनी रियासत कालीन पट्टियों की खदान में गहरे भरे पानी के गड्ढे से शनिवार शाम को अंबामाता पुलिस ने दो बच्चों के शव बरामद किए हैं। दो दिन पहले घर से निकले इन बच्चों के परिजनों की ओर से लगातार तलाश जारी थी। इस बीच शुक्रवार को अंबामाता थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

जानकारी के अनुसार, सज्जननगर -ब्लॉक कच्ची बस्ती निवासी तीन वर्षीय प्रवीण गमेती पुत्र किशन गमेती एवं छह वर्षीय विक्रम गमेती पुत्र छोगालाल गमेती को मां ने दोनों को नहलाकर दोपहर ३ बजे घर के बाहर धूप में बैठाया था। इसके बाद से ये बच्चे गायब थे। तब देर रात तक परिवार वाले ओर कॉलोनी वाले दोनों बालकों को ढूंढने लगे। उनके नहीं मिलने पर परिजनों ने अंबामाता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें

उदयपुर में होगा हॉकी का घमासान, कोटा की टीम भी चयनित

आशंका के मददेनजर पुलिस ने समीप में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज भी तलाशे जिसमें बच्चों का कुछ दूर तक एक साथ जाना दिखाई दिया। शनिवार शाम को पास ही खदान के गहरे पानी में दोनों बच्चों के शव नजर आए। बच्चे पानी में आकर गिर गए थे। परिजनों की ओर से फिलहाल किसी पर आशंका नहीं जताई गई है। सूर्यास्त के बाद शवों को महाराणा भूपाल चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया। रविवार को उनका पोस्टमार्टम होगा। घर में बच्‍चों के शव बरामद होने की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। परिजनों को एकाएक यकीन नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने बच्‍चों की शिनाख्‍त के लिए परिजनों को बुलाया तब वे उनके ही बच्‍चे निकले। बच्‍चों के इस हालत में शव मिलने पर परिजनों की रूलाई फूट पड़ी। इस दौरान पूरा मोहल्‍ला एकत्रित हो गया और सभी को बच्‍चों की मौत पर दुख हुआ।

ये भी पढ़ें

video : सवाईमाधोपुर बस हादसे पर राजस्‍थान के गृहमंत्री ने उदयपुर में दिया ये बड़़ा़ बयान…जानिए क्‍या कहा
Updated on:
23 Dec 2017 07:36 pm
Published on:
23 Dec 2017 07:34 pm
Also Read
View All