
उदयपुर . राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में शनिवार सुबह सवारियों से भरी एक बस बनास नदी में गिरने से 33 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के गुलाबचंद कटारिया ने हादसे पर अफसोस जताते हुए कहा कि हादसा किस वजह से हुआ, इससे जरूरी अभी उन्हें तुरंत राहत पहुंचाना है। ये काम वहां का प्रशासन और हमारा विभाग कर रहा है। गौरतलब है कि कटारिया उदयपुुर मेंं तीन दिवसीय प्रवास पर हैैं। यहांं वे दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों मेें व्यस्त रहे।
जानकारी के अनुसार, सूरज उगने के साथ ही सवाई माधोपुर में शनिवार मौत ने तांडव मचाया। बनास नदी में गिरी एक बस में सवार 33 लोगों की जान नदी ने निगल ली। बस में उस समय करीब चालीस से ज्यादा सवारियां मौजूद थी। जैसे ही बस गिरी उसके तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरु हुआ। कलेक्टर एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
स्थानीय थाने के अलावा तीन अन्य थानों की पुलिस और आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर डेरा डाल लिया और बचाव कार्य में हाथ बटाने लगे। क्रेन की मदद से पहले तो बस को बाहर निकाला गया और उसके बाद नदी में समा रहे शवों को धीरे-धीरे बाहर निकाला गया। नदी ने इतने शव उगले की नदी के पास शवों का ढेर लग गया। मृतकों की संख्या तीस से भी ज्यादा बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बस को नाबालिग कंडक्टर चला रहा था। हालांकि अभी तक प्रशासन ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कलक्टर केसी वर्मा और एसपी मामन सिंह ने बताया कि बस सवाई माधोपुर से रवाना होकर लालसोट की ओर जा रही थी।
Updated on:
23 Dec 2017 05:18 pm
Published on:
23 Dec 2017 05:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
