उदयपुर

सरकारी शराब से भरा ट्रक पलटा, ग्रामीण उठा ले गए बिखरी बोतलें, 12 लाख का नुकसान

ट्रक में 600 कर्टन बीयर व 90 पेटी अंग्रेजी शराब की भरी थी।
less than 1 minute read
May 15, 2019
बियर की खाली बोतल ने खोल दिया हत्या का राज, थ्रिल हॉरर और सस्पेंस की सच्ची कहानी - देखें वीडियो
बियर की खाली बोतल ने खोल दिया हत्या का राज, थ्रिल हॉरर और सस्पेंस की सच्ची कहानी - देखें वीडियो

झाडोल . उदयपुर स्थित सरकारी भंडार से शराब लेकर झाड़ोल के बाघपुरा जा रहा मिनी ट्रक रण घाटी में ब्रेक फेल होने से पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन सडक़ पर बिखरी शराब को कई ग्रामीण उठा ले गए। पुलिस ने बताया कि उदयपुर डिपो से शराब का भरा मिनी ट्रक झाड़ोल के मादड़ी एवं बाघपुरा क्षेत्र की दुकानों पर जा रहा था। ट्रक में 600 कर्टन बीयर व 90 पेटी अंग्रेजी शराब की भरी थी। शाम 4 बजे रण घाटी उतरते समय ट्रक के ब्रेक फेल हो गए जिससे ट्रक पहाड़ी से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद शराब के बोतलें सडक़ पर बिखर गई जिससे ग्रामीण उठा ले गए। ट्रक चालक ओगणा निवासी महेन्द्र पुत्र देवीसिंह ने मालिक ओमप्रकाश को सूचना दी। उसने मौके पर पहुंचकर पुलिस को बताया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर दुर्घटना का मामला दर्ज किया। दुर्घटना में करीब 12 लाख रुपए की शराब का नुकसान बताया गया।

छुर्रा लेकर घूमने वाले आरोपी को कैद

उदयपुर. सार्वजनिक स्थान पर छुर्रा लेकर लोगों को डराने के आरोपी को न्यायालय ने एक वर्ष की कैद व एक हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। गत 13 मई को सूरजपोल थाने के एएएसआई रोहिताश्व ने तांगा स्टैण्ड सूरजपोल पर छुर्रा लेकर घूमते रावजी का हाटा निवासी हंसमुख पुत्र रमेश मोची को गिरफ्तार किया था। आरोप सिद्ध होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बृजेन्द्र रावत ने आरोपी को सजा सुनाई।

Published on:
15 May 2019 07:24 pm