उदयपुर

ASP Divya Mittal ने उदयपुर में की सबसे ज्यादा नौकरी, यहीं पर बनाया आलीशान रिसोर्ट और फार्म हाउस

घूस लेते पकड़ी गई ASP Divya Mittal की पहली पोस्टिंग उदयपुर में ही रही। यहां प्रशिक्षण काल के बाद कई पदों पर रहते हुए उसने प्रॉपर्टी बनाई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2023, 12:22 PM IST
sog_asp_divya_mittal.jpg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/उदयपुर। घूस लेते पकड़ी गई ASP Divya Mittal की पहली पोस्टिंग उदयपुर में ही रही। यहां प्रशिक्षण काल के बाद कई पदों पर रहते हुए उसने प्रॉपर्टी बनाई। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि उदयपुर में आलीशान फार्म हाउस, रिसोर्ट के अलावा अलग-अलग जगह पर कई सम्पत्तियां है। एसीबी अधिकारियों का कहना कि एएसपी मित्तल उदयपुर में प्रशिक्षु काल के बाद गिर्वा उपाधीक्षक रही। इस दौरान उसका उदयपुर से विशेष लगाव हो गया, पुलिस विभाग के बाद आबकारी महकमा व जीआरपी में भी रही।

पति के खिलाफ भी दर्ज करवा रखा है मुकदमा:
उदयपुर में मित्तल का चिकलवास में एक आलीशान रिसोर्ट व फार्म हाउस है। जयपुर एसीबी की टीम ने वहां सर्च कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2015 मित्तल ने अपने पति के खिलाफ प्रताडऩा का मामला भी दर्ज करवाया था। यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में स्टे के कारण लंबित है।

फरार बर्खास्त कांस्टेबल भी गांव का ही:
एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले में लिप्त दलाल सुमित कुमार पुलिस विभाग का बर्खास्त कांस्टेबल है। जांच में सामने आया कि मामले में सारा लेनदेन का काम करता था। जांच में पता चला कि कांस्टेबल भी झुंझुनूं जिले में ही आसपास के गांव का रहने वाला था। एसीबी टीम अभी उसकी तलाश में जुटी है।

Published on: