उदयपुर

यात्रियों से भरी मिनी बस सडक़ पर पड़े मिट्टी के ढेर की वजह से पलटी, युवक की मौत

हादसे में दरोली के छात्र की मौके पर मौत एक अन्य छात्र गंभीर घायल उदयपुर एमबी अस्पताल रेफर
less than 1 minute read
Oct 15, 2019
यात्रियों से भरी मिनी बस सडक़ पर पड़े मिट्टी के ढेर की वजह से पलटी, युवक की मौत
यात्रियों से भरी मिनी बस सडक़ पर पड़े मिट्टी के ढेर की वजह से पलटी, युवक की मौत

भटेवर. राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबोक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मधुफला में उदयपुर से मंगलवाड चलने वाली सवारियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई। इस हादसे में झटके से बस से बाहर गिरे छात्र की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य छात्र गंभीर घायल हो गया।

डबोक थाना के एएसआई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को डबोक के पास मधुफला में यात्रियों से भरी मिनी बस सडक़ पर पड़े मिट्टी के ढेर की वजह से अनियंत्रित हो गई और सडक़ पर पडे अस्थाई डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में सवार उदयपुर से पढकर घर लौट रहे दरोली निवासी छात्र गौरव चौधरी पुत्र पंकज चौधरी उम्र 19 वर्ष झटका लगने से बस से बाहर गिर गया। गौरव सड़़क पर सिर के बल गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके साथ ही एक अन्य छात्र दराेेली निवासी प्रकाश पुत्र शंकरलाल प्रजापत गंभीर घायल हो गया। जिसको एम्बुलेंस की सहायता से उदयपुर के एमबी अस्पताल में पहुंंचाया गया। डबोक पुलिस द्वारा मृतक का डबोक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनोंं को सुपुर्द कर दिया गया। वहींं मिनी बस को जब्त करते हुए डबोक पुलिस थाना में रखवाया गया।

Updated on:
15 Oct 2019 08:16 pm
Published on:
15 Oct 2019 08:09 pm