उदयपुर

video : उदयपुर में हुई इस शादी को देख चौंक जाएंगे आप, शादी क‍िसी मह‍िला-पुरुष की नहीं, बल्‍ि‍क हुई बछड़ा-बछड़़ी़ की, रखा गया प्रीतिभोज भी

बछड़े-बछड़ी के विवाह के तहत उनके मेहंंदी लगाई गई। महिलाओंं ने मंगल गीत गाए और पंडित ने पूरी मंत्रोचार के साथ दोनोंं का विवाह सम्पन्न करवाया।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 5:52 PM IST
wedding of calves
video : उदयपुर में हुई इस शादी को देख चौंक जाएंगे आप, शादी क‍िसी मह‍िला-पुरुष की नहीं, बल्‍ि‍क हुई बछड़ा-बछड़़ी़ की, रखा गया प्रीतिभोज भी

चंदन स‍िंंह देवड़ा/ उदयपुर. मादड़ी गांव में गुरूवार को बछड़े बछड़ी की अनूठी शादी हुई जिसे देखकर कई लोग अचंभित हो गए। दरअसल, मादड़ी रोड नम्बर 2 निवासी जमनालाल माली ने यह बछड़ा बछड़ी का विवाह करवाया। यह विवाह ठीक उसी तरह हुआ जिस तरह से कोई अपनी बेटी का विवाह करवाकर विदा करता है। माली ने बताया कि उनके घर मेंं गाय के बछड़े बड़े नहींं होते थे और वह छोटी उम्र मेंं ही मर जाते थे ऐसे मेंं उनकी मां ने शिव मंदिर मेंं बछडे़ बछडी़ के विवाह की मन्नत की थी लेकिन उसे समय अभाव मेंं पूरा नहींं किया जा सका। जमना लाल माली भी काफी समय से अस्वस्थ रहने लगे तो उन्होंंने उस मन्नत को पूरा करने की ठानी और स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद गुरूवार को टेका बा के देवरे मेंं पूरी रीति रिवाज के साथ बछडे़ बछडी़ का धूमधाम से गाजे बाजे के साथ विवाह करवाया गया।

फेरे के साथ हुआ प्रतिभोज
बछड़े-बछड़ी के विवाह के तहत उनके मेहंंदी लगाई गई। महिलाओंं ने मंगल गीत गाए और पंडित ने पूरी मंत्रोचार के साथ दोनोंं का विवाह सम्पन्न करवाया। इस आयोजन मेंं जमनालाल माली के परिवारजन गांव के लिए और रिश्तेदारोंं को भी आमंंत्रित किया गया। करीब 200 लोगोंं का विवाह भोजन भी हुआ जिसको सभी ने बडे़ प्रेम से जीमा। जमनालाल के पौत्र जितेन्द्र ने बताया कि उनके दादा ने बछडी़ का कन्यादान किया जबकि पड़ोस से बछडे़ की बारात आई थी। विवाह के बाद उसी हिसाब से विदाई की गई जिस हिसाब से बेटी को घर से विदा करते हैंं। बछड़ी को कपड़े ओढा़ए गए। पाणिग्रहण में भी कइयों ने हथवेला छुड़़वाया। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए कई लोग मंदिर में पहुंचे। अनूठे विवाह के वीडियो और फोटो भी खूब खींचे गए।

Published on: