उदयपुर

सीइटी के बाद कई परीक्षाएं होंगी इस साल, लेकिन 15 गुना अभ्यर्थियों पर अटक रहा पेंच

CET सीइटी में 15 गुना अभ्यर्थियों को पात्र मानने का हो रहा विरोध, 40 प्रतिशत वालों को पात्र माने जाने की मांग, RSMSSB राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जारी कर चुका परीक्षाओं का कैलेंडर
2 min read
May 30, 2023
exam

CET राजस्थान सीइटी स्नातक स्तर और सेकंडरी स्तर की परीक्षाओं के परिणाम आ चुके हैं। इन परीक्षाओं के बाद अब मुख्य परीक्षाओं में स्कोर के अनुसार शामिल हुआ जा सकेगा। लेकिन अभी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार इन परीक्षाओं के जरिए कुल 15 गुना अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। इस बात का परीक्षार्थी विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे केवल टॉपर्स ही सभी परीक्षाओं में शामिल होने के पात्र होंगे जबकि अन्य परीक्षार्थी दौड़ से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में अगले साल भर का फिर इंतजार करना होगा और वापस सीइटी परीक्षाएं देनी होंगी।

------------------------40 प्रतिशत की मांग

अभ्यर्थियों का कहना है कि मुख्य परीक्षाओं के लिए सीइटी में 40 प्रतिशत अंक वालों को भी शामिल किया जाना चाहिए। 15 गुना का जो फार्मूला तय किया गया है, उससे अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। कई अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा देने के पात्र ही नहीं होंगे, जबकि बोर्ड को 15 गुना के बजाय मुख्य परीक्षा चयन के लिए न्यूनतम प्राप्तांक का फार्मूला निर्धारित करना चाहिए। इसलिए 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को पात्र मानकर उन्हें मुख्य परीक्षाओं में बैठने का मौका दिया जाना चाहिए।----------------------------

कुल 17 भर्ती परीक्षाएं होनी हैं अभीराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से वर्ष 2023-24 में होने वाली भर्ती परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जा चुका है। इसके अनुसार इस साल कुल 17 भर्ती परीक्षाएं होंगी। भर्ती परीक्षा में सबसे पहले 9 सितंबर 2023 को सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

--इस साल और 2024 में ये भर्ती परीक्षाएं होंगी -

सूचना सहायक भर्ती - 9 सितम्बर

जूनियर अकाउंटेंट एवं राजस्व लेखाकर - 17 सितम्बर

संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता - 24 सितम्बर

संविदा नर्स सीधी भर्ती - 24 सितम्बर

संगणक सीधी भर्ती - 14 अक्टूबर

पर्यवेक्षक - महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - 14 अक्टूबर

कृषि पर्यवेक्षक - 21 अक्टूबर

सुपरवाइजर, महिला अधिकारिता विभाग - 21 अक्टूबर

उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा - दिसंबर

छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सेकण्ड - दिसंबर

पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती - दिसंबर 2023

कनिष्ठ अभियंता सीधी भर्ती - जनवरी 2024

प्लाटून कमाण्डर सीधी भर्ती - जनवरी 2024

छात्रावास अधीक्षक ग्रेड थर्ड - फरवरी 2024

जूनियर असिस्टेंट सीधी भर्ती - फरवरी 2024

पटवारी भर्ती - फरवरी 2024

जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती- फरवरी 2024

Updated on:
30 May 2023 11:31 pm
Published on:
30 May 2023 11:31 pm