उदयपुर

‘अकबर नहीं, महान तो महाराणा प्रताप थे’ CM भजनलाल ने डोटासरा पर साधा निशाना

CM Bhajan Lal on Akbar : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाठ्यपुस्तकों में अकबर को महान बताने को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। भजनलाल शुक्रवार को गोगुन्दा में आयोजित सभा को संबोधित कर पीसीसी चीफ डोटासरा पर भी आरोप लगाए।

1 minute read
Mar 02, 2024
cm_bhajan_lal_on_akbar.jpg

CM Bhajan Lal on Akbar : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाठ्यपुस्तकों में अकबर को महान बताने को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। भजनलाल शुक्रवार को गोगुन्दा में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां उदयपुर की झीलों के लिए महत्वपूर्ण योजना देवास तृतीय और चतुर्थ चरण का शिलान्यास और आईटीआई कॉलेज का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में कभी अकबर महान नहीं हुआ। कांग्रेस ने 5 पाठ्यपुस्तकों में अकबर को महान बताया।

सीएम भजनलाल ने कहा कि महाराणा प्रताप को लेकर पिछली सरकार के शिक्षा मंत्री ने कहा था कि उन्होंने (महाराणा प्रताप) सत्ता के लिए संघर्ष किया था। प्रताप ने सत्ता के लिए नहीं, अपने देश के लिए संघर्ष किया था। उनके संघर्ष से ही हमारा मान-सम्मान है। आज हम जिंदा है तो महाराणा प्रताप की वजह से ही है।

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में कभी अकबर महान नहीं हुआ। उन्होंने (कांग्रेस) 5 पाठ्यपुस्तकों में अकबर को महान बताया। अकबर नहीं, महान अगर कोई है तो महाराणा प्रताप ही है।

सत्ता के लिए संघर्ष प्रताप और अकबर को महान बताने का मसला 18 फरवरी 2022 को सामने आया था। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने नागौर में इस विषय पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि महाराणा प्रताप और अकबर के बीच का संघर्ष केवल सत्ता के लिए हुआ था, जबकि भाजपा और आरएसएस इसे राष्ट्र और धर्म से जोड़ देते हैं।

वहीं, इससे पहले शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने बीते दिनों कोटा दौरे के दौरान कहा था कि वह महान कैसे हुआ? वो तो मीना बाजार चलाता था और वहां से बहन बेटियों को उठा ले जाता था। उनके साथ अनैतिक हरकतें करता था।

Published on:
02 Mar 2024 07:38 am