
नरेन्द्र मेनारिया/खरसाण (उदयपुर). उदयपुर. जिले के खेरोदा थाना इलाके के खरसाण गाव मे बीती रात को चोरो ने चार घरो के ताले तोड हजारो रुपये की नकदी और चांदी की रकम ले भागे।
मकान मालिकों ने पुलिस को दी सूचना दी। चोर करीब 5000 हजार रुपये, चांदी के पायल, सिक्के आदि ले भागे। सुबह चोरी का पता चलते ही इन घरों के पास भारी भीड़ जमा हो गई, पहले एक घर में चोरी होने की बात सामने आई और थोड़ी देर में दूसरे घरों में भी चोरी का पता चला। मौके पर खेरोदा पुलिस पहुँची और मौका पर्चा बनाकर जांच शुरू की।