4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर – हवाला के 47 लाख पकड़े

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
file

सूरत डीसीपी क्राइम का ऑडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल

मोहम्मद इलियास/उदयपुर. खेरवाड़ा थाना पुलिस ने वीडियोकोच बस में एक युवक के कब्जे से हवाला के 47 लाख रुपए बरामद किए। आरोपी यह राशि उदयपुर से मुंबई एक व्यवसायी के पास लेकर जा रहा था। कार्रवाई के दौरान वह आवेश में आकर पुलिस पर भडक़ गया। पुलिस ने राशि जब्त कर आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि उदयपुर से मुंबई जा रही ऋषभ ट्रेवल्स की बस में सवार एक युवक करीब 40-45 लाख रुपए लेकर मुंबई जा रहा है। पुलिस ने सुबह 7 बजे नाकाबंदी कर बस रुकवाई। सीट नम्बर डी-4 सिंगल स्लीपर पर सवार मजावड़ा (डबोक) निवासी वासुदेव पुत्र मदनलाल चौबीसा की तलाशी ली तो उसके बैग में 2-2 हजार की 8 गिड्डियों में 32 लाख, व पांच-पांच सौ की 15 गिड्डियों में 15 लाख सहित कुल 47 लाख रुपए मिले।

READ MORE : प्रशिक्षण के नाम पर आशाओं से छलावा, आदर्श सीएचसी को बना डाला ट्रेनिंग सेंटर..

पूछताछ में वासुदेव ने बताया कि वह घंटाघर स्थित केसरी गोल्ड पर काम करता है। मालिक ऋषभ भंडारी के कहने पर वह राशि मुंबई लेकर जा रहा था। वहां उसे मुम्बादेवी जवेरी बाजार में एक अन्य व्यापारी को देकर वहां से सोने-चांदी के जेवर लाने थे। पुलिस ने वासुदेव से इतनी बड़ी राशि के बारे में पूछताछ की तो वह कोई बिल व कागज पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने राशि जब्त की।