उदयपुर

दर्दनाक हादसाः कार की टक्कर से बेटी की मौत, पिता-पुत्र घायल

गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर बायण माता कट के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता व पुत्र-पुत्री को चपेट में ले लिया। इसमें बेटी की मौत हो गई और पिता-पुत्र घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2023, 3:20 PM IST
Daughter killed in car collision, father-son injured in udaipur

गोगुन्दा (उदयपुर)। गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर मंगलवार को बायण माता कट के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता व पुत्र-पुत्री को चपेट में ले लिया। इसमें बेटी की मौत हो गई और पिता-पुत्र घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार सुलाव निवासी निरमाराम गरासिया अपनी बाइक की किस्त जमा करवाने को गोगुन्दा आ रहा था। पुत्र गुलाराम व पुत्री शारदा (13) स्कूल जाने की तैयारी में थे लेकिन उन्होंने पिता के साथ गोगुन्दा आने की जिद की। इस पर तीनों बाइक से गोगुंदा आ रहे थे। इस दौरान बायण माता कट के पास उदयपुर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक करीब 20 फीट दूर जाकर गिरी। तेज रफ्तार कार शारदा के ऊपर से निकल गई। हादसे में कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली शारदा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर गोगुंदा थाने के कांस्टेबल ओम प्रकाश सहित जाप्ता मौके पर पहुंचा और पिता-पुत्र को जिला अस्पताल रेफर किया।

पुलिस ने शारदा के शव को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया जहां शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। इधर हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Published on: