उदयपुर

video : हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर निकाली वाहन रैैली, 16 मई से आमरण अनशन की तैयारी

क्रमिक अनशन का 22 वांं दिन, अधिवक्ता हाईकोर्ट बैंच को लेकर आर-पार की लडाई के लिए तैयार
2 min read
• •
Updated: 7 May 2018, 4:14 PM IST
rally for Highcourt bench

उदयपुर . जो हाईकोर्ट बैंच की बात करेगा - वही राजस्थान पर राज करेगा, मुख्यमंत्री होश में आओ, होश में आकर बात करो, जन जन की यही पुकार - हाई कोर्ट बैंच हाई कोर्ट बैंच..इन नारोंं के बीच हाई कोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर क्रमिक अनशन के 22 वेंं दिन अधिवक्ता, सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक संगठनों ने उदयपुर शहर में वाहन रैली निकाली। रैली कोर्ट चाैैराहे से प्रारंभ हुई जो देहली गेट, बापू बाजार, सूूरजपोल, झीनीरेत, सिंधी बाजार, घंटाघर, मोती चाैैहट्टा, हाथीपोल, चेटक सर्कल, अस्पताल मार्ग होते हुए पुनः कोर्ट परिसर में पहुंची जहाॅ मानव श्रृंखला बना कर सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की गई जिससे आम जन को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पडा।
सभा का आयोजन:- कोर्ट परिसर मे बाहर बने पंडाल में सभा का आयोजन किया गया जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने अपने विचार व्यक्त किए और उदयपुर शहर में हाई कोर्ट बैंच की स्थापना की पुर जोर मांग की। इस अवसर पर मांगीलाल जोशी, शांतिलाल चपलोत, रोशनलाल जैन, संयोजक रमेश नन्दवाना, शांंतिलाल पामेचा, कमलेन्द्र सिंह पंवार, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र नागदा, प्रवीण खण्डेलवाल, भरत जोशी, महासचिव चेतनपुरी गोस्वामी, सत्येन्द्र सांखला ने अपने विचार व्यक्त किए।


इनकी रही भागीदारी:- वाहन रैैली में शेखावत मंच के मांगीलाल जोशी, कांग्रेस के विवेक कटारा, गोपाल शर्मा, कल्याण सिंह , दिनेश्‍ श्रीमाली, विप्र फाउण्डेषन के नरेन्द्र पालीवाल, श‍िव सेना के सुधीर शर्मा, राजस्थान नव निर्माण सेना राजेष वैष्णव , बजरंग सेना संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार, भाजपा देहात महामंत्री महेन्द्र औदिच्य, युवा मोर्चा के प्रदेश्‍ मंत्री व प्रभारी गजपाल सिंह, शिव दल मेवाड के मनीष मेहता, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राणा प्रतापमंडल अध्यक्ष कृष्णकांत कुमावत, आम आदमी पार्टी प्रकाश्‍ भारती, भारतीय मजदूर संघ के गजेन्द्र सिंह, उदयपुर विकास मंच के.एस. मोगरा, गाइड एसोसिएशन प्रमोद दीक्षित, छात्र संघ अध्यक्ष भवानीशंकर बोरीवाल, ओम प्रकाश्‍ प्रजापत, हरीश्‍ शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने श‍िरकत की।

Published on: