मिशन पढ़ेगा राजस्थान के तहत रीडिंग प्रमोशन अभियान का आगाज
Also Read
View All 
गुरु पूर्णिमा मनाया
चारभुजा. गुरु पूर्णिमा पर रोकड़िया हनुमान मंदिर में महामंडलेश्वर मनीरामदास के सानिध्य में गुरु पूजन हुआ। सुबह 9:15 बजे वे गादी पर विराजमान हुए। यजमान अर्जुन सिंह ने सपत्नीक पूजन किया। पंडित भोलेश्वर पालीवाल व नाथूलाल पालीवाल ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। सुबह 9:30 से रात 8 बजे तक श्रद्धालुओं ने शाल, श्रीफल, पुष्पहार व दक्षिणा अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मारवाड़-मेवाड़ सहित क्षेत्रभर से श्रद्धालु पहुंचे। सेवंतरी अखाड़े में संत लक्ष्मणदास तथा नीमड़ी आश्रम में संत राजारामदास के सानिध्य में भी गुरु पूर्णिमा मनाई गई। समाजसेवी प्रभुदास वैष्णव, नानालाल जैन, मुकेशदास वैष्णव, हितेश कुमार, सुरेशदास व नेनसिंह ने सेवाएं दीं। अर्जुन सिंह उदावतों का खेड़ा ने भोजन प्रसादी कराई।